{"_id":"5ba691c0867a557f5f419eee","slug":"15376429248-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्रवाती तूफान ने मचाई तबाही, पेड़ और विद्युत पोल उखड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्रवाती तूफान ने मचाई तबाही, पेड़ और विद्युत पोल उखड़े
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुजानगंज। स्थानीय विकास खंड के सुल्तानपुर और आस पास के गांवों में शनिवार की शाम पांच बजे आए चक्रवाती तूफान ने तबाही मचाई। एक सौ से अधिक पेड़ उखड़ घए और कई बिजली के पोल भी टूट गए। पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गए और कई मवेशी भी घायल हो गए। तूफान के साथ तेज भारशि भी हुई जिससे गन्ना और मक्का आदि की फसल लोट गई। हालांकि इस चक्रवाती तूफान का असर अधिक दूर तक नहीं थी। सबसे अधिक असर सुल्तानपुर गांव में रहा।
सुजानगंज इलाके में दोपहर बाद तक मौसम सामान्य था। करीब चार बजे से आसमान में घने बादल छाने लगे थे और पांच बजे चक्रवाती हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बसरही बाजार से हरीपुर के बीच करीब पांच सौ मीटर दूर तक सड़क के दोनों तरफ सैकड़ो की संख्या में पेड़ या तो जड़ से उखड गये या बीच से ही टूट गए। लोगो का कहना है कि शाम करीब पांच बजे के लगभग एक अजीब तरह की आवाज सुनाई दी और उसके बाद ऐसा तूफान आया कि देखते ही देखते सभी पेड़ धराशायी हो गए। कुछ पीपल तथा बरगद के वृक्ष जो मोटाई में करीब चार से पांच फीट मोटे थे जड़ से उखड गये। तूफान के गति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पेड़ो की शाखाएं पेड़ो से करीब दो सौ फीट दूर जाकर गिरी। गनीमत रही की कोई भी व्यक्ति न तो घायल हुआ न ही किसी को चोटें आई। करीब आधा दर्जन दुकान जो टीन शेड या गुमटी में रखी गयी थी वो उजड़ गयी। तूफान में गिरे पेड़ की चपेट में आने से एक बाइक और एक कार भी दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। सुजानगंज- बदलापुर मार्ग पर पेड़ गिरने से करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सुल्तानपुर गांव में पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आने से राम सुन्दर पाल की एक भैंस घायल हो गई। गन्ना और मक्का की फसल लोट गई है। तूफान का सबसे अधिक असर सुल्तानपुर गांव में रहा। वैसे रामपुर, भौरा, हरीपुर, बसरही, बेर्रा चौकीपुर, देवकली, सुजानगंज में भी तेज हवा के साथ घनघोर बारिश आधे घंटे तक हुई।
विज्ञापन