{"_id":"5ba690d0867a557f6f60d289","slug":"1537642685527-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 दिन से जला पड़ा है ट्रांसफार्मर,गांव में अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 दिन से जला पड़ा है ट्रांसफार्मर,गांव में अंधेरा
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डोभी । क्षेत्र के चंदवक कोट गांव में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर 27 दिन बाद भी नहीं बदला जा सका है। ऐसे में लोगों को बिना बिजली के जीवन यापन करना पड़ रहा है। वहीं खेती किसानी सहित बिजली आधारित अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की।
चंदवक कोट गांव में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर 27 अगस्त को जल गया था। जिसकी शिकायत जेई से की गई। इसके बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। 31अगस्त को जले ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए ऑनलाइन शिकायत की गई। 27 दिन बीतने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से ग्रामीण अंधेरे में रात गुजारने को विवश हैं। वहीं धान सहित अन्य फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। जिससे फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई है। ग्रामीणों ने शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं बिजली विभाग केराकत के एसडीओ आरके कुशवाहा का कहना है कि जले ट्रांसफार्मर के बदलने का कार्य मेरे अधिकार में नहीं है। जिले के अधिकारियों के माध्यम से होता है।