{"_id":"5ba54583867a5501396845de","slug":"153755787210-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद प्रतिनिधि और पूर्व मंडल अध्यक्ष के बीच हुई कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद प्रतिनिधि और पूर्व मंडल अध्यक्ष के बीच हुई कहासुनी
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केराकत। रेलवे स्टेशन पर सोडियम लाइट लगाने के काम का शिलान्यास करके जैसे ही सांसद रामचरित्र निषाद अपनी गाड़ी में बैठे तभी भाजपा के एक पूर्व मंडल अध्यक्ष ने सांसद की चार साल की उपलब्धियों पर सवाल उठाना शुरू कर दिया। इस बात सांसद प्रतिनिधि से उनकी कहासुनी होने लगी। सांसद ने अपनी गाड़ी आगे बढ़ा दी और विवाद को शांत करा दिया।
शुक्रवार की शाम मछलीशहर सांसद रामचरित्र निषाद शिलान्यास के बाद जैसे ही गाड़ी में बैठे भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह और नरेंद्र पांडेय गुल्ली सांसद के वाहन के पास पहुंचे और अपनी बात कहने लगे। विकास कार्यों पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जिन कार्यकर्ता व ग्रामीणों ने हैंडपंप की सूची दी थी लेकिन एक भी नहीं लगाए गए हैं। आरोप लगाया कि एक खास व्यक्ति के कहने के अनुसार ही हैंडपंप लगाए जा रहे हैं। सांसद प्रतिनिधि विजयचंद पटेल ने सि पर आपत्ति जताई तो दोनों में नोकझोंक होने लगी। सांसद ने माहौल खराब होते देख कर अपनी गाड़ी आगे बढ़ा दी। लोगों का कहना है कि भाजपा के एक विधायक एवं सांसद के बीच खींचतान चल रही है। सांसद प्रतिनिधि विजयचंद पटेल ने कहा कि जितना विकास कार्य इस बार हुआ है, पहले कभी नहीं हुआ लेकिन कुछ लोग बेजा आरोप लगा रहे हैं।