{"_id":"5ba54576867a557f365c2b7b","slug":"15375578598-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों की शिकायत पर एडीओ ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों की शिकायत पर एडीओ ने किया निरीक्षण
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मापुर। विकास खंड के गौरा ग्राम पंचायत में जगह-जगह पड़े कूड़े के ढेर व गंदगी की ग्रामीणों द्वारा की गयी शिकायत पर शुक्रवार को ब्लाक के एडीओ ने गांव पहुंचकर निरीक्षण किया। गांव के लल्लन प्रताप सिंह, नरसिंह, अरुण कुमार चौबे, जवाहरलाल अन्य का कहना है कि गांव में साफ सफाई नहीं होने से गंदगी के चलते बीमारी फैल रही है। एक किशोर की डेंगू की चपेट में आकर पिछले दिनों मौत भी हो गयी। जिससे ग्रामीण दहशत में हो गए हैं। बीडीओ शकुंतला सिंह के निर्देश पर एडीओ पंचायत अशोक कुमार मौर्य गांव में पहुंच कर जगह जगह पड़े कूड़े के ढेर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत को साफ सफाई कराने का निर्देश दिया गया है। साफ सफाई के बाद ग्राम पंचायत से जगह-जगह कन्टेनर रखवाने की व्यवस्था की जाएगी।
केराकत। मछलीशहर के सांसद रामचरित्र निषाद ने स्वच्छता अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केनक्द्र परिसर में झाड़ू लगाकर सभी को स्वच्छता के लिए जागरूक किया। परिसर में पौधरोपण भी किया। अधीक्षक डा. विशाल सिंह यादव के साथ उन्होंने अस्पताल के सभी वार्डों में उन्होंने जाकर निरीक्षण किया। मरीजों व उनके परिजनों से अस्पताल से मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद वह केराकत रेलवे स्टेशन पर पहुंचे वहां जाकर उन्होंने स्टेशन पर सोडियम लाईट के लिए चबूतरे का शिलान्यास किया। स्थानीय लोगों ने सांसद से आग्रह किया कि इस पर सुहेलदेव एक्सप्रेस का ठहराव किया जाए। इसे स्टेशन का दर्जा जल्द से जल्द दिलाया जाए। सांसद रामचरित्र निषाद ने कहा हम इस पर भी कोशिश कर रहे है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल पांडेय ,जयंत सिंह ,विनोद कुमार सिंह , मनोज जायसवाल के साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सुजानगंज । स्थानीय ब्लाक का पहला ओडिएफ गांव न्योरहा बना है। यह घोषणा डीसी वाराणसी सुनील सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने शुक्रवार को गांव के निरीक्षण के बाद किया। उप निरीक्षक पंचायत वाराणसी एके राही के निर्देश पर डीसी वाराणसी सुनील सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने सुजानगंज क्षेत्र के न्योरहा गांव में बने शौचालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान गांव में बने शौचालयों की जांच की। इसके बाद गांव को खुले में शौच मुक्त होने की घोषणा किया । सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि राजस्व गांव सकापुर के शेष 70 शौचालय बन जाएंगे। खण्ड विकास क्षेत्र के 32 गांव को ओडीएफ बनाने का लक्ष्य हैं। जिसमें न्योरहा से शुरुआत हुई हैं ।इस अवसर पर सचिव शैलेन्द्र पटेल, ग्राम प्रधान गीता देवी, ब्लाक कोआर्डिनेटर भूपेष कुमार, दिलीप पाण्डेय, धर्मेन्द्र पाण्डेय, दीनानाथ, रमेश, सुरेश, विनोद पाण्डेय आदि उपस्थित रहे
विज्ञापन
जौनपुर। कचहरी डाकघर के कर्मचारियों ने शुक्रवार को सफाई अभियान चलाया। इस दौरान डाकघर के आस-पास, कारागार गेट, पेट्रेेल पंप के पास सफाई किया। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया । पोस्ट मास्टर फूलचंद भारतीय ने कहा कि यह स्वच्छता अभियान गुरुवार से शुरु किया गया है, जो दो अक्तूबर को महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर समाप्त होगा। प्रत्येक दिन डाकघर के आस-पास के स्थानों की साफ-सफाई की जाएगी। इस अवसर पर राघवेंद्र उपाध्याय, विक्रांत सिंह, ऋषिकेश चौहान, यशवंत यादव, विमल प्रसाद, सभाजीत पाल, महेंद्र प्रताप सिंह, मोहित यादव, हरेंद्र कुमार, नेहा यादव, कुसुम यादव व जमशेद आदि उपस्थित रहे।
बरईपार। सुजानगंज ब्लाक के इटहा गांव में दर्जनों हैंडपंपो से दूषित पानी निकल रहा है। जो पानी आ रहा है वह पीने योग्य नहीं है। गांव निवासी अजय कुमार शुक्ला, राजकुमार पाठक, विनय कुमार, रामाश्रय यादव, सुनील कुमार पाठक आदि ने बताया कि इंडिया मार्का हैंडपंप से भी गंदा पानी आ रहा है। उस पानी में बदबू आ रही है। इसकी जानकारी ग्राम प्रधान के माध्यम से उच्चाधिकारियों और स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज को भी दी गई है। गांव के लोगों ने सुजानगंज स्वास्थ्य केंद्र से अवगत कराया और ब्लीचिंग पाउडर की मांग किया लेकिन हॉस्पिटल से नहीं मिल पाया। लोगों ने मांग की है कि शासन प्रशासन इस समस्या पर ध्यान दें जिससे लोगों को दूषित जल से मुक्ति मिल सके। दूषित जल पीने से लोग तमाम प्रकार की बीमारियों के शिकार भी हो सकते ह। इसलिए जल्द से जल्द इस समस्या के समाधान के लिए लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस पर ध्यान दिया जाए।