{"_id":"5ba54442867a557f195f4457","slug":"15375575507-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट की चपेट में आने से बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेंट की चपेट में आने से बालिका की मौत
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। बिजली का तार टूटने और ट्रांसफार्मर जलने से कई गांवों की बिजली आपूर्ति दो दिनों से ठप है। इसके चलते लोगों को पेयजल तक नहीं मिल पा रहा है। एक महीने में ट्रांसफार्मर जलने से सिकरारा क्षेत्र के कल्याणपुर (महलपर) में 25 दिनों से ट्रांसफार्मर जलने से बिजली गुल है।
खुटहन क्षेत्र के नकवी गांव के पास गुरुवार की शाम 11केवी का हाईटेंशन तार गिर गया। तार टूटने के चौबीस घंटे बाद भी उसे जोड़कर आपूर्ति चालू नहीं की जा सकी। शेखूपुर फीडर से जुड़े खुटहन कस्बे सहित 50 से ज्यादा गांव के उपभोक्ता गर्मी से बेहाल रहे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विद्युत उपकेंद्र को दी है लेकिन तार नहीं जोड़ा गया। एसएसओ संदीप ने बताया कि शाहगंज में मेन सप्लाई का 33 हजार वोल्ट का तार टूट गया है, जिसके चलते मेन सप्लाई नहीं आ रही है। ठीक होने के बाद आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।
नेवढ़िया स्थानीय विद्युत उपकेंद्र से संचालित लगभग तीन दर्जन गांव में दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। जिससे ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बाजारवासी भी अंधेरे में जीवन यापन करने को विवश हैं। खेती किसानी का कार्य भी प्रभावित है। शिकायत के बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने पर ग्रामीणों ने रोष जताया है। शीघ्र बिजली आपूर्ति करने की मांग की है। एसडीओ मड़ियाहूं शिव शंकर प्रसाद ने कहा कि फाल्ट को खोजा जा रहा है। फाल्ट मिलते ही ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
सिरकोनी। क्षेत्र के कल्याणपुर( महलपर) गांव में एक माह के अंदर दो बार ट्रांसफार्मर जल गया। जिससे 25 दिनों से गांव में अंधेरा पसरा है। वहीं खेती किसानी का कार्य भी ठप पड़ा हुआ है। ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ट्रांसफार्मर बदलने के लिए ग्रामीण विभाग का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है।जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। बिजली विभाग के प्राइवेट लाइनमैन राजेश कुमार निषाद ने बताया कि ओवरलोड होने की वजह से बार-बार ट्रांसफार्मर जल रहा है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर 63 केवी का भार बढ़ाने किया है।जिससे ट्रांसफार्मर लगने में देरी हो रही है।
बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के परियत गांव में शुक्रवार को करेंट की चपेट में आने से एक बालिका की मौत हो गई। परियत पुरईपुर निवासी विनोद पटेल की पुत्री रागिनी (10) अपने घर मे खेल रही थी दोपहर बारह बजे घर मे कटे तार की चपेट मे आ गई और करेंट से झुलस गई। अचेतावस्था में परिजन उसे लेकर भदोही स्थित अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।