फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अवार्ड प्राप्त कर लौटे प्रधान राजबहादुर का हुआ स्वागत

अवार्ड प्राप्त कर लौटे प्रधान राजबहादुर का हुआ स्वागत

Wed, 12 Sep 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
अवार्ड प्राप्त कर लौटे प्रधान राजबहादुर का हुआ स्वागत

विज्ञापन
बक्शा। विकास खंड के गढ़ाबाघराय गांव के प्रधान राजबहादुर यादव कर्मश्री अवार्ड प्राप्त कर मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। जहां खंड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारियों सहित ग्राम प्रधानों ने भव्य स्वागत किया। पांच सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित इंडो-नेपाल सांस्कृतिक सम्मेलन में जनपद से अकेले सम्मानित होने वाले प्रधान ने लोगों के प्रति आभार जताया।

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच एवं इंडो-नेपाल समरसता आर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति के अभिनंदन समारोह में स्वपोषित वित्तीय व्यय योजना के अंतर्गत अच्छे कार्य के नेपाली दूतावास कतर के पूर्व राजदूत से सम्मानित होने पर बीडीओ रामसुंदर भारती ने कहा कि प्रधान राजबहादुर को कर्म श्री अवार्ड उनके अच्छे कार्य के लिए मिला है। यह हम सब लोगों के लिए गर्व की बात है। इस दौरान एडीओ पंचायत चन्द्र प्रकाश सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी महेश कुमार तिवारी, मानिकचन्द दूबे, राजेश सिंह प्रधान, सुभाष सिंह, चन्द्रिका यादव, एडीओ कोआपरेटिव अजय कुमार, लालबहादुर, शकील बाबू, बबलू चौहान, महेंद्र सिंह, संतोष यादव, नागेंद्र सिंह, विवेकानंद यादव, सुरेशचन्द्र सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। संचालन केशरी प्रसाद द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed