{"_id":"5b96bc39867a557f704161bd","slug":"15366052263-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू की पंचायत में किसानों ने गिनाई समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू की पंचायत में किसानों ने गिनाई समस्या
Updated Tue, 11 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सतहरिया। मुंगरा बादशाहपुर ब्लाक मुख्यालय पर भारतीय किसान यूनियन ने किसानों तथा मजदूरों की समस्यायों को लेकर पंचायत की। और मुख्य मंत्री को संबोधित 7 सूत्रीय मांग पत्र बीडीओ को सौंपा।
मांगों में प्रत्येक ग्राम सभा में बनाए गए सरकारी आवास की जांच कराने की मांग की गई है। इसके अलावा छुट्टा पशुओं से किसानों के फसलों की सुरक्षा करने, मनरेगा के तहत बनाए गए जाब कार्डों की जांच कराने, शहरों की तरह गांवों में भी 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने, गेहूं, सरसों का बीज व खाद सस्ते दाम पर उपलब्ध कराने की मांग की गई है। मुंगरा बादशाहपुर में स्थित हिंदू इण्टर कालेज में छात्रों के पढ़ने वाले कक्ष को किराए पर एक मार्बल व्यापारी को दिए जाने के मामल की जांच कराने की भी मांग की गई। अध्यक्षता कर रहे धर्म राज पटेल ने कहा कि जो किसान पूरे देश का अन्नदाता है आज वह सरकार की उपेक्षा से परेशान हैं। किसान लागत भी नहीं निकाल पा रहे हैं। ब्लाक अध्यक्ष बाबूलाल पटेल ने कहा कि प्रदेश व केन्द्र की वर्तमान सरकार ने यदि किसानों के हित में काम नही किया तो उसे उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। संचालन राजदेव गोतम ने किया। मुख्य रूप से खलील अहमद, ऊषापाल, कृष्णा सिंह, हिरावती, जगदंबा, फूलकली, कमला, अतुल तिवारी, कैलाश ,सिमरजीत रईश अहमद आदि मौजूद रहे।