फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   साइकल यात्रा निकाल कर याद दिलाए भाजपा के वादे ..

साइकल यात्रा निकाल कर याद दिलाए भाजपा के वादे ..

Mon, 10 Sep 2018 12:40 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
साइकल यात्रा निकाल कर याद दिलाए भाजपा के वादे ..

विज्ञापन
केराकत। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को केराकत विधानसभा क्षेत्र में साइकिल यात्रा निकाल कर जनता को भाजपा के चुनावी वादे याद दिलाए। जगह- जगह नुक्कड़ सभा कर महंगाई, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था को लेकर सपा ने सरकार को घेरने की कोशिश की। पूर्व जिला पंचायत सदस्य डा. शर्मिला यादव के नई बाजार स्थित विद्यालय से पूर्व सांसद तूफानी सरोज और सपा केराकत विधानसभा प्रभारी नीरज पहलवान के नेतृत्व में निकली साइकिल यात्रा को सपा के जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने कहा कि भाजपा जनता से जिन लोक लुभावने वादे कर सत्ता में आई थी, उसमें से एक भी पूरा नहीं किया। उलटे जनता को महंगाई की आग में झोंक दिया गया है। उन्होंने कहा कि विदेश में जमा कालाधन वापस लाने, महंगाई कम करने, धारा 370 खत्म करने, लोगों के खाते में 15 लाख रुपये भेजने, हर साल दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने जैसे तमाम वादे भाजपा ने चुनाव के दौरान जनता से किए थे, लेकिन अब उन पर कोई बात भी नहीं हो रही है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम रोज बढ़ रहे हैं। महंगाई से परेशान जनता आगामी लोकसभा चुनाव में इसका जवाब देने के लिए तैयार है। नीरज पहलवान ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर एक भी ईंट नहीं रखी है। सपा सरकार के दौरान स्वीकृत योजनाओं का फीता काटकर वाहवाही लूट रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने भी कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल चलाई। केराकत नए बाजार से निकली साइकिल यात्रा सिहौली चौराहे से, हनुमान नगर, खुज्जी मोड होकर डोभी पहुंची जहां ब्लाक प्रमुख शिव शंकर यादव ने कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। चंदवक बाजार होकर मोढ़ेला रतनूपुर होते हुए थानागद्दी बाजार में सभा हुई। यहां से पराऊ गंज के रास्ते साइकिल यात्रा जलालपुर पहुंची। युवा नेता राकेश यादव, संजय सरोज, संघर्ष यादव, डा. विनोद , बच्चा यादव, अशोक यादव, दिलावर यादव , चंद्रेश यादव ,संजय पाल , मधुसूदन सिंह भी इस मौके पर मौजूद रहे । आशीष यादव मुलायम, सुरेश यादव, निजामुद्दीन अंसारी , डा. लक्ष्मी कांत ,आलोक प्रधान सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता साइकिल यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed