फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   2019 में भाजपा सरकार की विदाई तय-डा.राज पाल

2019 में भाजपा सरकार की विदाई तय-डा.राज पाल

Sat, 08 Sep 2018 12:32 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
2019 में भाजपा सरकार की विदाई तय-डा.राज पाल

विज्ञापन
सिकरारा। समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा में इलाहबाद से जौनपुर जा रहे विधान परिषद सदस्य डा. राजपाल कश्यप का शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। उत्साही पार्टीजनों ने उन्हें फूल माला से लाद दिया।

डा. कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार की 2019 में की विदाई तय हो गई है। प्रधानमंत्री ने जनता को केवल धोखा दिया है। मंहगाई भ्र्ष्टाचार चरम पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को केवल ख्वाब दिखा रहे हैं। ऐसे सपने जो सच नहीं होते हैं। खालीपुलाव से आम आदमी का पेट नहीं भरता। अब भाजपाईयों की हकीकत जनता के सामने आ चुकी है। यह आम आदमी की नहीं बल्कि अडानी, विजय माल्या और चौकसी जैसों का ही हित करती रही है। उन्होंने सपा मुखिया के निर्देश पर चलाई जा रही साइकिल यात्रा को मिल रहे अपार जन समर्थन को भविष्य की अच्छी तैयारी बताया। कहा कि कार्यकर्ता अभी से मिशन2019 फतह करने के लिए जी जान से जुट जाएं। डा. कश्यप को परमहंस स्वामी अड़गड़ा नन्द के शिष्य सुरेन्द्र बाबा ने उनकी अमर रचना यथार्थ गीता पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर यूथ ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव अरुण यादव, विक्रम यादव,डा. विजय बाबा यादव,गुलाब यादव,नन्द लाल यादव, जमाल अहमद, सतवंत यदुवंशी, हृदय नारायण, मो रफीक, राजेश शुक्ल प्रमोद शुक्ल आदि सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed