फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   किसानों को दलहन की खेती के लिए दिया प्रशिक्षण

किसानों को दलहन की खेती के लिए दिया प्रशिक्षण

Sat, 08 Sep 2018 12:32 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
किसानों को दलहन की खेती के  लिए दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
किसानों को दलहन की खेती के लिए दिया प्रशिक्षण
सुरेरी। क्षेत्र के भदखिन गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित किसान संगोष्ठी आधुनिक तकनीक से खेती व बागवानी को विस्तार पूर्वक बताया गया। क्षेत्र के किसानों को दलहन की खेती का प्रशिक्षण दिया गया। सहायक विकास अधिकारी कृषि श्रवण कुमार उपाध्याय, तकनीकी सहायक जयप्रकाश गुप्ता ने किसानों को आधुनिक युग में कम खर्च में अधिक पैदावार करने की जानकारी दी। किसानों को बागवानी व कृषि रक्षा की जानकारी विस्तार पूर्वक दिया। इस मौके पर ललित मोहन यादव, शिव शंकर सिंह, बलविंदर, सचिन वर्मा, धुरंधर सिंह, ग्राम प्रधान कैलाश यादव, विजय बहादुर मिश्र, शम्भू मिश्र, रंजनीश राजभर, राजेश कुमार राजन मिश्र आदि मौजूद रहे।


जर्जर पोल व तार नहीं हटा तो हो सकता है हादसा
बदलापुर / घनश्यामपुर। क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय तियरा परिसर से हो कर गुजर रहे ग्यारह हजार वोल्टेज की लाइन के जर्जर तार तथा पोल किसी भी समय टूटने से भारी हादसा होने की सम्भावना बनी हुई है। ऐसे गम्भीर प्रकरण पर महकमा मौन है। परिसर में प्राथमिक विद्यालय के 350 छात्र , पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 364 छात्र तथा राजकीय बालिका विद्यालय में पढ़ रहे 75 छात्रों सहित उन विद्यालय में पढ़ा रहे शिक्षक सहमे हुए हैं। प्रधानाध्यापक विमल कुमार यादव ने इस संबंध में बदलापुर के खंड शिक्षा अधिकारी सहित तहसील दिवस पर तार सहित पोल हटवानें के लिए प्रार्थना पत्र दे दिया किन्तु उसका कुछ नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed