फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भाकियू ने किसानों की समस्या को लेकर किया पंचायत

भाकियू ने किसानों की समस्या को लेकर किया पंचायत

Fri, 05 Oct 2018 12:56 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
भाकियू ने किसानों की समस्या को लेकर किया पंचायत

विज्ञापन
मडियाहूं। विकास खंड शीतलगंज ब्लाक पर भारतीय किसान यूनियन अवध (अराजनीतिक) की ओर से पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डा. आरपी सिंह जिला अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को संबोधित 8 सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को दिया। मांगो में शारदा सहायक नहर में तत्काल पानी छोड़ा जाए, ग्राम सभा में सिंचाई के लिए 18 घंटे बिजली दी जाए, धान क्रय केंद्र समय से खोला जाए, जिससे किसानों का धान बेचने की असुविधा न हो, पात्र गृहस्थी, वितरण व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाए। अपात्रों का नाम पात्रता सूची से हटाया जाए। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच की जाए, सरकारी अस्पतालों में दवा उपलब्ध कराया जाए। गरीबों को दवा बाजार से लेना पड़ता है। सरकारी अस्पतालों में दवा उपलब्ध करवाया जाए। किसानों का बिजली बिल कम किया जाए। छुट्टा जानवर, गाय, बछड़ा, साड़ पर रोक लगाई जाए, इससे किसानों के फसल को भारी क्षति जो हो रही है। उसे रोका जा सके, सभी न्याय पंचायत में जूनियर तक कृषि विद्यालय खोला जाए, कार्यक्रम की अध्यक्षता रामाश्रय पटेल व संचालन विनोद कुमार मौर्या ने किया। इस अवसर पर शिव प्रताप सिंह, मनोज कुमार तिवारी, जिला महामंत्री सीमा पाठक, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गौतम, जिला उपाध्यक्ष पारस निषाद, शिव शंकर यादव, संजय शर्मा, शर्मिला पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed