फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कुरआन में नहीं है तीन तलाक और हलाला का उल्लेख

कुरआन में नहीं है तीन तलाक और हलाला का उल्लेख

Mon, 03 Sep 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
कुरआन में नहीं है तीन तलाक और हलाला का उल्लेख

विज्ञापन
जौनपुर। शीराजे हिंद एजुकेशनल एंड सोसल सोसाइटी जौनपुर के अध्यक्ष डा. मो. सलाउद्दीन ने कहा है कि तीन तलाक और हलाला का उल्लेख कुरान पाक में नहीं है। धर्म के ठेकेदारों तीन तलाक एवं हलाल की कुव्यवस्था को मुस्लिम समाज से जोड़कर मुस्लिम महिलाओं को समाज में रुसवा कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस आशय का पत्र भेजकर मांग की है कि तीन तलाक और हलाल को संज्ञेय अपराध मानते हुए शीघ्र कानून लागू किया जाए।

प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्रक में डा. सलाउद्दीन ने कहा है कि मुस्लिम समाज में प्रचलित तीन तलाक और हलाला जैसी कुप्रथा का जिक्र कुरआन पाक में नहीं है। महिलाओं के साथ इस स्तर का घृणित कार्य करने की किसी को इजाजत नहीं है। उन्होंने कहा हा कि महिलाओं के अधिकार और कर्तव्य के विषय में कुरआन पाक में सूरतुन्निशा में विस्तार से प्राविधान किया गया है। जिसमें कहीं पर तीन तलाक और हलाला का जिक्र नहीं है। उन्होंने पीएम को भेजे गए पत्रक में कहा है कि तीन तलाक और हलाल से पीड़ित मां बहन और बेटियों के दर्द को देखते हुए इस व्यवस्था को समाप्त किया जाना जरूरी है। कानून के जरिए ही मुस्लिम समाज की बहू बेटियों की इज्जत पर गिद्ध दृष्टि लगाए इस्लाम विरोधी तत्वों पर शिकंजा कसा जा सकता है। उन्होंने इस पत्र की कापी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भी भेजी है और कहा है कि मुस्लिम महिलाओं के साथ किए जा रहे घृणित व्यवहार से सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित विधेयक को बिना किसी संशोधन के संसद से पास कराने में सहयोग प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed