फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   लायंस क्लब पवन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

लायंस क्लब पवन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

Mon, 03 Sep 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
लायंस क्लब पवन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

विज्ञापन
जौनपुर। नगर के सिपाह स्थित होटल में शनिवार की देर शाम लायंस क्लब पवन का सातवां पद ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। समारोह में वर्ष 2018-19 के अध्यक्ष विजय कुमार मौर्य, सचिव वीरेंद्र कुमार साहू ने अपनी टीम के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ प्रभात चतुर्वेदी ने क्लब के कार्यों पर कहा कि निर्धन की सहायता करना हमारा उद्देश्य है। मुख्य वक्ता डिस्ट्रिक्ट पास्ट गवर्नर एमजेएफ कुंवर बीएम सिंह ने कहा कि हमें गरीब व भूखों पर विशेष कार्य करने चाहिए। क्योंकि हमारी संस्था इंटरनेशनल संस्था है। कोई भूखा न रहे, इस पर ध्यान देना है। डायबिटीज, मोतियाबिंद, कैंसर आदि पर लोगों को जागरूक करना है। डा. सूरज जायसवाल को कोषाध्यक्ष, सोमू सिंह उपाध्यक्ष प्रथम, रजत सोनी उपाध्यक्ष द्वितीय, सुरेन्द्र प्रधान एलआईसीएफ चेयरमैन, पवन जायसवाल मेंबरशिप चेयरमैन, दिनेश जायसवाल सर्विसिंग चेयरमैन, केके जायसवाल, शशि जायसवाल, डिंपल मौर्या, संतोष सिंह को डायरेक्टर एवं धर्मेंद्र रघुवंशी को मार्केटिंग चेयरमैन बनाया गया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम एमजेएफ क्षितिज शर्मा ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाया। रीजन चेयरमैन मनीष गुप्ता व जोन चेयर पर्सन ज्ञान सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्ष विजय कुमार मौर्य ने क्लब को और ऊंचाई पर ले जाने के लिए पदाधिकारियों से सहयोग मांगा। इस अवसर पर मो. मुस्तफा, अशोक मौर्या, सर्वजीत श्रीवास्तव, गणेश साहू, संजय जेब्रा, श्रवण जायसवाल, ओम सेन, राजकुमार वर्मा, प्रदीप चौरसिया, अखिलेश मौर्य, अंकुश निषाद, राहुल अग्रहरि आदि उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत पूर्व जोन चेयरपर्सन पवन जायसवाल ने किया। आभार संयोजक सोमू सिंह ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed