{"_id":"5b7b0aa442c79246716635dc","slug":"153479029912-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलवेंडाजोल के लाभ के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलवेंडाजोल के लाभ के बारे में दी जानकारी
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर सीएमओ डा.रामजी पांडेय ने सोमवार को सदानंद सरस्वती शिशु मंदिर प्रतिमा विसर्जन घाट नखास में बच्चों को एलवेंडाजोल की दवा खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि एलवेंडाजोल की दवा पूर्णत: सुरक्षित है। पेट में कृमि होने से बच्चों में खून की कमी व चिड़चिड़ापन आदि की समस्या आ जाती है। कीड़े की गोली (एंलवेंडाजोल 400मिग्रा) खाने से बच्चों में इनीमिया में कमी, पोषण स्तर में वृद्घि, वजन बढ़ाना, मानसिक एवं शारीरिक विकास में बढ़ोत्तरी व अन्य बीमारियों से बचाने के लिए प्रतिरोधक क्षमता विकसित करती है। उन्होंने बताया कि सभी विद्यालयों एवं आगनबाड़ी केंद्रो पर बच्चों को कृमि नाशक दवा की खुराक खिलाई गई। सभी को कृमि से होने वाले बीमारियों के बारे में जानकारी दी। नोडल अधिकारी डा.डीपी यादव ने कहा कि एक से लेकर 19 वर्ष के सभी बच्चों को कृमि की दवा खिलाई गई। एक से दो वर्ष के बच्चों को एलवेंडाजोल की आधी गोली चूर्ण बनाकर दी जाएगी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीश पाठक, डा.आरके सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रवीण पाठक, ज्योतिका श्रीवास्तव व राजशेखर तिवारी आदि उपस्थित रहे।