{"_id":"5b7b0a9842c792466408c177","slug":"153479028612-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया गया स्व.राजीव गांधी का जन्म दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया गया स्व.राजीव गांधी का जन्म दिन
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म दिवस जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को पार्टी कार्यालय पर मनाया गया। इस दौरान उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर चर्चा के लिए राजीव गांधी व संचार क्रांति विषयक गोष्ठी भी हुई।
जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी ने देश को सूचना की क्रांति में दुनिया के नक्शे पर स्थापित करने का काम किया था। देश की नई पीढ़ी को इक्कीसवीं सदी की दुनिया में आगे पंक्ति में खड़ा कर दिया। जिसके कारण देश आज दुनिया के नक्शे में मजबूत शक्ति के रूप में स्थापित हो गया है। देश उन्हीं के रास्ते पर चलकर लगातार आगे बढ़ रहा है। शहर अध्यक्ष नियाज ताहिर शेखू ने कहा कि राजीव गांधी ने जो 21वीं सदी के भारत का सपना देखा था, वह भारत उनकी रखी बुनियाद पर आगे बढ़ रहा है। इसके बाद जिला अस्पताल में मरीजों को फल व अन्य सामग्री वितरित किया गया। इस अवसर पर अखिलेश श्रीवास्तव, राकेश उपाध्याय, सौरभ शुक्ला, शीतला पांडेय, सुरेंद्र त्रिपाठी, महेंद्र विश्वकर्मा, देवानंद मिश्र, अनुराग राय, अशरफ अली, अबुल खैर, विनोद त्रिपाठी, राजकुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
उधर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिद्दीकपुर गांव में बच्चों में शिक्षा से संबंधित सामग्री वितरित कर पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। अध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने कहा कि राजीव गांधी ने जिस तरह से शिक्षित भारत का सपना देखा था ,उसे पूरा करना हम सब का कर्त्तव्य है। राजीव गांधी देश में कंप्यूटर लेकर आए। देश में आज हर हाथ में मोबाइल फोन, लैपटॉप सहित कंप्युटर से संबंधित वस्तुएं हैं। यह राजीव गांधी के ही बेहतर प्रयास का परिणाम है। उन्होंने ही 18 वर्ष के युवाओं को मतदान करने का अधिकार दिया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अश्वनी सिंह, नीरज राय, मोहम्मद साकिब, अंकुर श्रीवास्तव, धर्मेंद्र चौहान, जय मंगल यादव, दिलीप गिरि, देव चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।