{"_id":"5b7b09dd42c792463724e448","slug":"15347901002-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाही ईदगाह में बकरीद की नमाज की हुई तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाही ईदगाह में बकरीद की नमाज की हुई तैयारी
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। 22 अगस्त को मछलीशहर पड़ाव स्थित शाही ईदगाह में होने वाली बकरीद की नमाज की तैयारी शुरू हो गई है। यहां हजारों की संख्या में जुटने वाले नमाजियों को बारिश से बचाव के लिए वाटरप्रूफ पंडाल लगाया जा रहा है। ईदगाह परिसर में साफ सफाई के साथ आस पास की सड़कों को भी गड्ढा मुक्त किया जा रहा है। सोमवार को ईदगाह कमेटी के पदाधिकारियों नें यहां की गई तैयारियों का जायजा लिया। नमाजियों को कहीं से किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए सारी तैयारी की जा रही है।
मरकजी सीरत कमेटी के संरक्षक एवं पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद, शाही ईदगाह कमेटी के सदर मिर्जा दावर बेग, सचिव शोएब खां अच्छू, कमेटी के सदस्य शकील मंसूरी, नेयाज ताहिर शेखू, शाहनवाज अहमद, इरसाद मंसूरी, कमालुद्दीन, फिरोज पप्पू समेत कमेटी के अन्य सदस्यों ने बकरीद की नमाज के लिए ईदगाह पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। पूर्व विधायक हाजी अफजाल ने बताया कि ईदगाह के तीनों गेट तक जाने वाली सड़कों को गड्ढा मुक्त करने और साफ सफाई का काम अंतिम चरण में है। नमाजियों के लिए वजू बनाने से लेकर पीने के लिए भी पानी का इंतजाम किया गया है। मौसम को देखते हुए ईदगाह परिसर में वाटर प्रूफ टेंट लगाया जा रहा है। 22 अगस्त को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। इस त्यौहार को लेकर बाजारों में चहल-पहल देखी जा रही है।