{"_id":"5b7b09da42c792463c04fc30","slug":"153479009615-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। छुट्टा जानवरों के लिए सरकारी इंतजाम किए जाने, विकास खंड स्तर पर गोष्ठी कर किसानों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दिए जाने समेत कई अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन अवध ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा।
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि छुट्टा घूम रहे गाय, बछड़ा और सांड़ खेती को बर्बाद कर रहे हैं। छुट्टा जानवरों से किसानों को राहत दिलाने के लिए गांव गांव में खाड़ी पड़ी ऊसर, बंजर, ग्राम समाज की भूमि पर गौशाला का निर्माण कराकर दो दो बेरोजगारों को नौकरी देकर सरकार गोवंश की रक्षा कर सकती है। संगठन के जिलाध्यक्ष आरपी सिंह ने कहा कि किसानों के हित के लिए सरकार की ओर से बहुत सी योजनाएं संचालित होती हैं। इसके लिए एक कार्यक्रम बनाया जाए। जिसके तहत ब्लाक स्तर पर संगोष्ठी आयोजित कर शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जाए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पात्र गृहस्थी में पात्रों का नाम छोड़ दिया गया है। इसमें बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। इसकी जांच कराकर उन लोगों का नाम सूची में शामिल किया जाना चाहिए। जिलाधिकारी को सौंपे गए पत्रक में कहा गया है कि पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार हो रहा है। इसकी भी जांच होनी चाहिए। सरकारी अस्पतालों में दवा उपलब्ध कराने की मांग की गई है। धरना-प्रदर्शन में विनोद कुमार मौर्य, राजू गुप्ता, मो. हलीम, सीताराम पटेल, राम आसरे, शशिकला, लालदेई, शांति दुर्गावती, जड़ावती, शकुंतला, पुष्पा, इंद्रावती, मनोज तिवारी आदि मौजूद थे।