{"_id":"5b79addd42c79246400a9ea2","slug":"153470101217-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूविवि में उपाधि एवं अंकपत्र की होगी डिजिटल उपलब्धता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूविवि में उपाधि एवं अंकपत्र की होगी डिजिटल उपलब्धता
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के समस्त अभिलेख उपाधि, अंकपत्र एवं एनएसएस प्रमाण पत्र डिजिटल रूप में अब राष्ट्रीय शैक्षणिक निक्षेपागार पर उपलब्ध होंगे। जरूरत पड़ने पर छात्र को उपलब्ध हो सकेगा।
विश्वविद्यालय के शिक्षक प्रो. आशुतोष सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय शैक्षणिक निक्षेपागार एनएडी (नेशनल एकेडमिक डिपाजिटरी) की शुरूआत कर दिया है। इस फैसले का उद्देश्य डिजिटल इंडिया का प्रसार करना है। राष्ट्रीय शैक्षणिक निक्षेपागारपर रजिस्ट्रेशन करने के उपरांत छात्र-छात्राएं इन अभिलेखों को आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 2017 के समस्त उपाधि राष्ट्रीय शैक्षणिक निक्षेपागार पर आनलाइन कर दी गई है। छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय शैक्षणिक निक्षेपागार पर रजिस्ट्रेशन कराकर इन्हें प्राप्त कर सकते हैं। इसी के साथ ही अन्य वर्षों के उपाधि को भी आनलाइन करने की प्रक्रिया जारी है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की सभी डिग्रियों को राष्ट्रीय शैक्षणिक निक्षेपागार पर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है।