{"_id":"5b79acfc42c79246480301a6","slug":"15347007871-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकला में शिफा उरूज और दिव्यांशू गुप्ता अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकला में शिफा उरूज और दिव्यांशू गुप्ता अव्वल
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछलीशहर। नगर स्थित डा. मानिक चन्द्र गुप्ता धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से एसएम पब्लिक स्कूल में आयोजित चित्रकला और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शिफा उरूज और दिव्यांश तथा सामान्य ज्ञान में तसमियां नहनीत और जुनैरा ने बाजी मारी है।
सुशीला पैलेस में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के अलग अलग विद्यालयों के लगभग 900 बच्चों ने भाग लिया। पुरस्कार वितरण समारोह की शुरुवात विद्यालय के प्रबंधक डा. मानिक चंद्र गुप्ता और सुशीला गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विजयी प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार कूलर, द्वितीय पुरस्कार साइकल और तृतीय विजेता को टेबल फैन दिया गया है। अन्य विजेताओं को भी आकर्षक पुरस्कार देकर से सम्मानित किया गया। जूनियर चित्रकला वर्ग में शिफा उरूज प्रथम, सूरज गौतम द्वितीय और जाह्नवी गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं सीनियर वर्ग मे दिव्यांशु गुप्ता, शिवांगी मौर्या और आरिफा नसीम ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग मे जुनैरा, अंशिका अग्रहरि और स्वास्तिक सौरभ तथा सीनियर वर्ग मे तस्मिया नहनीत, नवनीत रमेश तिवारी और सुमित मौर्य ने क्रमश: प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम के आरंभ में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी की याद में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। संचालन इलाहाबाद विश्वविद्यालय की एसोसियेट प्रोफेसर रमा गुप्ता और प्रिंसिपल साधना गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर डा. शुचिता गुप्ता, श्रीराम मौर्या, डा. एपी प्रियदर्शी, केडी गुप्ता, डा. सुनील गुप्ता आदि मौजूद थे।