फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   306 अपात्रों को दे दिया गया था आवास

306 अपात्रों को दे दिया गया था आवास

Wed, 15 Aug 2018 01:20 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
306 अपात्रों को दे दिया गया था आवास

विज्ञापन
जौनपुर। पिछले वित्तीय वर्ष में जिले के अलग-अलग ब्लाकों में कुल 306 अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ दे दिया गया था। इसका खुलासा जांच के दौरान हुई। इसके बाद इन अपात्रों से धन की रिकवरी के लिए नोटिस जारी कर दी गई है । पिछले वित्तीय वर्ष में जिलेभर में कुल 20098 लोगों को पीएम आवास योजना ग्रामीण का लाभ दिया गया था।
वित्तीय वर्ष 2016-17 व 20़17-18 में जिले के सभी 21 ब्लाकों में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत कुल 20098 आवास बनाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके बाद लाभार्थियों को आवास बनाने के लिए धनराशि भी दे दी गई है। इस दौरान प्रति आवास एक लाख 20 हजार रुपये खाते में भेजी गई थी। साथ ही 12 हजार रुपया शौचालय और 90 दिन की मजदूरी का पैसा दिया गया था। इसके बाद हुई जांच में जिले में कुल 306 अपात्र पाए गए। जिसमें बदलापुर ब्लाक में 12, बक्शा में 9, बरसठी में 2, धर्मापुर में 3, डोभी में 22, जलालपुर में 14,करंजाकला में 9, खुटहन में 11, मछलीशहर में 22,महराजगंज में 9, मड़ियाहूं में 5,मुफ्तीगंज में 6, मुगराबादशाहपुर में 8,रामनगर में 11, रामपुर में 23,शाहगंज में 89, सिकरारा में तीन, सिरकोनी में 20,सुईथाकला में 27,सुजानगंज में 1 अपात्र पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक गंभीरता से लेते हुए लाभार्थियों को धनराशि वसूल करने के लिए नोटिस भेजी है। जिसमें उनको दिए गए धनराशि को वापस करने को कहा गया है। साथ ही ऐसा नहीं करने पर उनके विरुद्घ सख्त कार्रवाई करते हुए धनराशि वसूल करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


पिछले वित्तीय वर्ष के नहीं बन पाए हैं 901 आवास
जौनपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत पिछले वित्तीय वर्ष के अभी तक 901 आवास नहीं बन पाए हैं। जिन्हे पूरा करने का कार्य किया जा रहा है। जबकि उक्त वित्तीय वर्ष में 20098 आवास बनाए जाने थे। जिसमें से मात्र 19 हजार 197 आवास बनाए पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वित्तीय वर्ष में दिए गए आवास में 306 अपात्र पाए गए हैं। जिनको पैसा रिकवरी करने के लिए नोटिस दे दी गई हैं। वहीं अपूर्ण 901 आवासों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश संबंधित लाभार्थियों को दिया गया है।
अरविंद कुमार सिंह
परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed