{"_id":"5b6b421f4f1c1b913e8b5ed6","slug":"15337559283-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनने के कुछ दिन बाद ही टूटनी शुरू हो गई सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनने के कुछ दिन बाद ही टूटनी शुरू हो गई सड़क
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेतासराय। जौनपुर-शाहगंज मार्ग और खेतासराय-दीदारगंज मार्ग का निर्माण इसी वर्ष लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया गया है। लेकिन यह सड़क पहली बरसात भी नहीं झेल पाई है। जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर जपटापुर से शाहगंज के बीच आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर काली गिट्टी और डामरउखड़ गया है। गुरैनी में कलवारी पोखरा और बाजार में दो स्थानों पर मनेछा बाजार में हबीब हॉस्पिटल के सामने स्थित अवैध बालू मंडी, गोरारी पोखरा के सामने व आजाद कालेज उसरहटा के सामने सड़क में काली गिट्टी व डामर उखड़ कर गढ्ढे बन गए है जो कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। इस सड़क का निर्माण भी इसी वर्ष किया गया है। इसके अलावा जैगहां मार्ग, जमदहां बाजार में सड़क में गड्ढे बन गए हैं। यहां तो दुकानदारों ने बाकायदा गड्ढे वाले स्थान पर लाल झंडी व रेडियम का फाइबर भी लगा दिया है, ताकि आने जाने वाले वाहनों को पता चल सके की यहां पर गड्ढा हो गया है। सड़क क्यों टूटी इसको लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं । कुछ लोगों का कहना है कि मानकों की अनदेखी कर सड़क निर्माण किया गया वहीं कुछ वाहन चालकों का कहना है इस मार्ग के बनने के बाद इधर से आरटीओ विभाग की मिलीभगत से ओवर लोड ट्रकों का आवागमन जारी है।