{"_id":"5b6b415b4f1c1bed5e8b7e7d","slug":"15337557321-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी, एवं शिक्षकों ने धरने को सफल बनाने की किया अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी, एवं शिक्षकों ने धरने को सफल बनाने की किया अपील
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। कर्मचारी अधिकारी शिक्षक पुरानी पेंशन बहाली मंच के अध्यक्ष अरविंद कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जन जागरण के तहत जुलूस के रूप में पैदल मार्च करते हुए विकास भवन, कोषागार, सिंचाई, पीडब्लूडी, कार्यालयों का भ्रमण करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित हुए। पेंशन बहाली मंच के संयोजक राकेश कुमार श्रीवास्तव ने जिले के सभी कर्मचारी, अधिकारी एवं शिक्षकों को कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर गुरुवार नौ अगस्त को सुबह दस बजे होने वाले धरने को सफल बनाने का अनुरोध किया।
परिषद के जिला मंत्री चंद्रशेखर सिंह, संरक्षक सीवी सिंह, उपाध्यक्ष अशोक कुमार, ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष फूलचंद कन्नौजिया, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदीप कुमार सिंह, सफाई कर्मचारी संघ के अमरदेव यादव, संजय चौधरी, वाणिज्य कर संघ के अध्यक्ष लल्लू सोनकर एवं ताराशंकर उपाध्याय, संग्रह अमीन संघ के अध्यक्ष बदरे आलम, लेखपाल संघ के वीरेंद्र कुमार सिंह, चकबंदी संघ के शिवशंकर यादव, बोरिंग टेक्नीशियन के अध्यक्ष छत्रधारी सिंह, रामलाल पाल, अजय आदि ने अपने संबोधन में धरना सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन