फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   माध्यमिक शिक्षक संघ ने 11 सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

माध्यमिक शिक्षक संघ ने 11 सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Thu, 09 Aug 2018 12:45 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ ने 11 सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
जौनपुर। पुरानी पेंशन की बहाली समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षक ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। प्रदर्शन में कई संगठनों के लोगों ने सहयोग किया। धरना के दौरान शिक्षकों ने कहा कि सरकार शिक्षकों के साथ वादा खिलाफी कर रही है।

संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार यादव ने कहा कि सरकार की तानाशाही के कारण देश के सैकड़ों शिक्षक और कर्मचारियों के बुढापे का सहारा छीन लिया गया। उसे तत्काल बहाल किया जाए। सरकार शिक्षकों के साथ वादा फिलाफी कर रही है। पेंशन के रूप में न्यूनत गारंटी और जवाबदेही के लिए सरकार कुछ करने को तैयार नहीं है। वित्त विहीन शिक्षक महासभा के कार्यवाहक अध्यक्ष छोटेलाल यादव ने कहा कि पेशन सामाजिक एवं आर्थिक न्याय है। जिसे सरकार को हरहाल में बहाल करना होगा। वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय देना होगा। लेखपाल संघ के जिला संयोजक जय शंकर यादव ने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन को बहाल करे या तो सांसद और विधायकों की पेंशन को बंद करे। अन्यथा 2019 में होने वाले चुनाव में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार ने कहा कि मानव हित को देखते हुए पुरानी पेंशन को बहाल करना चाहिए। हिंद मजदूर सभा के जिलामंत्री संजय कुमार ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारे बुढापे का सराहा है। इसे किसी भी कीमत पर ले कर रहेंगे। पंचायती राज्य सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने कहा कि सरकार केवल जुमलेबाजी कर रही है। शिक्षक और कर्मचारियों को एक जुट होकर सराकर के खिलाफ सड़क पर आने की जरूरत है। इससे पहले संघ की 11 सूत्री मांगों से संबोधित पत्रक जिला प्रशासन को सौंपा। इस मौके पर शैलेंद्र सरोज, राजकेशर यादव, सुदीप कुमार सिंह, प्रेमचंद शास्त्री, सुरेश कुमार यादव, हौशिला प्रसाद पाल, सुनील कुमार यादव, रामसूरत वर्मा, छोटेलाल यादव, रितेश कुमार, कमलनयन, सुधीर कुमार त्रिपाठी, रामकेवल, नीरज यादव, सूर्यनाथ सिंह यादव आदि समेत लेखपाल संघ, पंचायती राज, ग्रामीण सफाई कर्मचारी के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed