{"_id":"5b6b3f394f1c1bed238b5608","slug":"153375518519-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो फीडर जले, सैकड़ो गांव की बिजली आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो फीडर जले, सैकड़ो गांव की बिजली आपूर्ति बाधित
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बक्शा। सवंसा विद्युत उपकेंद्र में पैनल का वैक्यूम चिपक जाने से बुधवार को आग लग गई। गनीमत है कि किसी को चोटें नहीं आई। कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। उसके बाद आग पर काबू पाया गया। आग से उपकेंद्र से निकलने वाले रेलवे व बक्शा फीडर जल गए हैं। इससे सौ से ज्यादा गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। विद्युत कटौती से क्षुब्ध आसपास के ग्रामीणों ने हंगामा किया। अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्घ जमकर नारे बाजी की।
बक्शा विद्युत सबस्टेशन पर शटडाउन व ट्राली निकालने के दौरान वैक्यूम चिपक गया। इससे उपकेंद्र में आग लग गई। केबिल जलने से कक्ष में धुंआ हो गया। मौजूद कर्मियों ने फोन से विभाग के उच्चाधिकारियों व बक्शा थाने पर इसकी सूचना दी। साथ ही आग बुझाने में जुट गए। हालांकि तब तक रेलवे व बक्शा फीडर जल चुका था। फीडर जलने से सैकड़ो गांव की विद्युत सप्लाई पूरी तरह बाधित हो गई। सूचना पर मौके पर पहुँचे एसडीओ वीरेन्द्र कुमार पाल ने बताया कि आग से दो फीडर जल चुके हैं। जिसे बनाने में समय लग सकता है। ऐसे में बिजली सप्लाई के लिए वैकल्पिक ब्यवस्था की जा रही है। उधर जुटे ग्रामीण ने इसे विभाग की लापरवाही बताते हुए बिजली कर्मियों के खिलाफ जमकर नारे बाजी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के कर्मियों के लापरवाही के कारण आए दिन ऐसी दिक्कतें होती हैं। जिससे हम लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है।