फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भ्रम के भवसागर का पतवार होता है सद्गुरू: जगदीश उपाध्याय

भ्रम के भवसागर का पतवार होता है सद्गुरू: जगदीश उपाध्याय

Sun, 29 Jul 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
भ्रम के भवसागर का पतवार होता है सद्गुरू: जगदीश उपाध्याय
जौनपुर। भ्रम के भवसागर का पतवार होता है सद्गुरु, क्योंकि संसबार में भ्रम का मायाजाल है। इससे निकलने का मार्ग गुरु ही प्रशस्त करता है। मन के बुरे विकारों को नष्ट करके जो ब्रह्म में स्िथर कर दे, वही सद्गुरू होता है। यह विचार गुरू पूर्णिमा के बाबत रविवार को आयोजित एक सत्संग समारोह में पं. जगदीश उपाध्याय ने व्यक्त किया। जनपद के महराजगंज क्षेत्र के उमरी खुर्द गांव में उपस्थित जनसमूह के बीच उन्होंने कहा कि जहां पर विकार है, वहां गुरु नहीं है। विकारों का नष्ट होने के बाद ही सद्गुरू की प्राप्ति होती है। संसार तो भ्रम कायमायाजाल है जिससे निकलने का मार्गदर्शन केवल गुरू ही देता है। उपस्थित शिष्यों ने जहां गुरू श्री उपाध्याय का पूजन-अर्चन किया, वहीं गुरू जी ने सभी की कलाई में रक्षा कवच बांधकर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर राजेश यादव, अरविन्द सिंह, पूजा सिंह, महेश जायसवाल, भोला पाण्डेय, रमेश मिश्र, राकेश यादव, पुष्पकर उपाध्याय, अश्वनी श्रीवास्तव, गुंजा, अनीता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed