फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दशमोतर छात्रवृति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की हुई बैठक

दशमोतर छात्रवृति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की हुई बैठक

Fri, 27 Jul 2018 12:23 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
दशमोतर छात्रवृति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की हुई बैठक
दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की हुई बैठक
विज्ञापन

जौनपुर। शिया इंटर कालेज के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी आलोक सिंह की अध्यक्षता में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना को सुचारु रुप से संचालन के संबंध में बैठक हुई। जिसमें जिले में संचालित शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्य/छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य विकास अधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि छात्रवृत्ति वेरिफिकेशन के समय सावधानी बरतें। किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें जिससे छात्रों को समय से छात्रवृत्ति दी जा सके। जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव ने छात्रवृति से संबंधी तकनीकी बातों की जानकारी देते हुए कहा कि जिले के संचालित शिक्षण संस्थानों और दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना अंतर्गत मास्टर डेटाबेस को भरने के साथ-साथ नान रिफंडेबिल अनिवार्य शुल्क एवं शिक्षण शुल्क अनिवार्य रूप से भरा जाए। यदि दोनों का नाम अनिवार्य रूप से भरे नहीं जाते तो संस्था का मास्टर डाटा संस्था स्तर से अपूर्ण माना जाएगा। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य ने बताया कि छात्रवृति के लिए आनलाइन की तिथि 1 जुलाई से 31 अगस्त तक है। उन्होंने प्राचार्यों/प्रधानाचार्यों से शत-प्रतिशत आवेदन कराने, छात्रों का केवाईसी खाता लेने तथा आवेदन परीक्षण करने के बाद ही फॉरवर्ड करने को कहा। इसके साथ ही बताया कि रिनुअल छात्रों को 1 अक्टूबर तक और नए छात्रों को 1 दिसंबर तक छात्रवृत्ति दे दी जाएगी। अधिष्ठाता छात्र कल्याण पूर्वांचल विश्वविद्यालय अजय द्विवेदी ने बताया कि शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए छात्र को पिछली कक्षा में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किया जाना, उपस्थिति 75 प्रतिशत अनिवार्य है। ऐसे छात्र जो कॉलेज में अवाछंनीय गतिविधियों में लिप्त पाए जाते हैं वे छात्रवृत्ति पाने के लिए योग्य नहीं होेेंगे। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि सभी पात्र छात्र को छात्रवृत्ति से लाभांवित किया जाय। अल्पसंख्यक अधिकारी सिंह प्रताप देव ने भी छात्रवृति से संबंधित जानकारी दी। इस अवसर पर कल्याण विभाग के अरुण कुमार श्रीवास्तव, श्रीप्रकाश गौतम, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सिंह देव प्रताप, अखिलेश यादव, शिव कुमार यादव, रवि, सतीश सिंह, रमाशंकर यादव, दिवाकर शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed