फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   उतम भक्ति वही, जो समर्पित भाव से की जाती है - संत प्रभुदयाल

उतम भक्ति वही, जो समर्पित भाव से की जाती है - संत प्रभुदयाल

Mon, 16 Jul 2018 12:44 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
उतम भक्ति वही, जो समर्पित भाव से की जाती है - संत प्रभुदयाल

विज्ञापन
जौनपुर। अनेक कारणों से लोग भक्ति करते हैं। कोई तकलीफ मुक्ति तो कोई ज्ञान बढ़ाने के लिए भक्ति कर रहा है लेकिन यह भक्ति नहीं सौदेबाजी है। यह बात पंजाब से आए संत प्रभुदयाल सिंह ने रविवार को संत निरंकारी सत्संग भवन में सत्संग समागम में कही।

उन्होंने कहा कि सबसे उत्तम भक्ति वह होती है, जो समर्पण के भाव से की जाती है। इंसान को मानवीय गुणों से युक्त होकर मानवता का रुतबा बुलंद करना चाहिए। जातपांत के भेदभावों से ऊपर उठकर एक प्रभु का बोध प्राप्त करें। तभी सबके अंदर प्रभु का दर्शन हो पाएगा। भगवान के नाम पर इंसान लड़ाई व झगड़ा करने को तैयार है लेकिन असली मर्म समझने की कोशिश नहीं करता। दुनिया की तरक्की तो इतनी हो गई है कि चांद और मंगल ग्रह पर इंसान को बसाने की योजनाएं बनाई जा रही हैं। मगर इंसान से प्रेम और नम्रता खत्म हो रही है। अपने फायदे के लिए लोग दूसरे का नुकसान करने के लिए तैयार रहते हैं। जब इस निरंकार प्रभु का ज्ञान इंसान के जीवन में आ जाता है तब उसकी अवस्था सहज और जीवन आनंदमयी बन जाता है। सद्गुरु माता सविंदर हरदेव महाराज दुनिया के किसी एक हिस्से में नहीं बल्कि पूरे विश्व में ब्रम्हज्ञान देकर समस्त मानव का कल्याण कर रही हैं। श्यामलाल साहू, श्रीराम पाल, वशिष्ट नारायण पांडेय, श्रीजय राम,राधेश्याम, रोली जायसवाल, चंदा,गीता,उदय नारायण जायसवाल व जगन्नाथ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed