{"_id":"5b46472a4f1c1b9d468b5fe2","slug":"15313323918-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-मार्केटप्लेस जेम पोर्टल के बारे में दी गई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-मार्केटप्लेस जेम पोर्टल के बारे में दी गई जानकारी
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। भारत सरकार की खरीद प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी करने संबंधित राष्ट्रीय पोर्टल गवनेमेंट ई-मार्केटप्लेस जेम के बारे में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सरकारी खरीदारों व एमएसएमइ विक्रेताओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें उक्त पोर्टल के बारे में जानकारी दी गई।
स्टेट कंसल्टेंट यूपी प्रवीन बाधवानी ने कहा कि जेम अत्यंत मजबूत एवं लचीला मार्केटप्लेस है। जिसका सहज ज्ञान युक्त यूजर इंटरफेस खरीदारी को आसान बनाएगा। केंद्र सरकार ने जेम पोर्टल पर उपलब्ध उत्पादों एवं सेवाओं की खरीदारी को सभी संगठनों के लिए अनिवार्य बना दिया है। उन्होंने बताया कि जेम पोर्टल से पारदर्शिता और आसान खरीददारी, बहुविध विक्रेताओं से अनेक उत्पादों, सेवाओं का आफर, उत्पादों और सेवाओं का बाजार आधारित समूह, बाजार खोज, तुलना, सीधी खरीद, ई बिड, आरए, एकीकृत भुगतान प्रणाली, आसान रिटर्न पॉलिसी का प्रावधान, संपर्क केंद्र और ऑनलाइन प्रशिक्षण मॉडयूल्स, सक्षम वेंडर रेटिंग प्रणाली, मार्केट पेज-फिल्टर्स और मल्टी-कार्ट कार्य क्षमता, खरीदारी, आपूत्रि और भुगतानों की निगरानी के लिए रोल आधारित डैशबोर्ड है। सरकारी खरीदारों का पंजीकरण करने के लिए सभी विभागों का एनआईसी आईडी हो ना आवश्यक है। इसके बाद डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डाट जेम डाट गवरमेंट डाट इन पर जाकर प्राइमरी खरीदार के लिए अपने आधार और पंजीकृत मोबाइल नंबर से साइन अप करें। अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी से अपने आधार विवरण का सत्यापन करें। सभी कॉलम भरकर प्राइमरी खरीदार के तौर पर साइनअप पूरा करें। अपने पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेजे गए ओटीपी का सत्यापन करें, सत्यापन के बाद, आप अपना लॉगिन विवरण सेट करके नियमों और शर्तो से सहमत होकर् अपना एकाउंट बना सकते है। उन्होंने प्राइमरी यूजर बनाने के बाद सेकेंडरी यूजर बनाना बताया। प्राइमरी खरीदार खाते से लॉगिन करें और यूजर टैब पर क्लिक करें तथा एड सेकेण्डरी यूजर टैब पर क्लिक करें और अपने संगठन के लिए प्रभाग बनाएं। जेम पोर्टल पर आने वाले समस्याओं के लिए हेल्पलाइन नम्बर 18001023436, 18004193436 पर काल कर जानकारी प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र हर्ष प्रताप सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।