फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर सभासदों ने किया प्रदर्शन

पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर सभासदों ने किया प्रदर्शन

Tue, 26 Jun 2018 12:10 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर सभासदों ने किया प्रदर्शन
धरना
शाहगंज। नगर पालिका परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार व जन समस्याओं के निदान नहीं होने से खफा सभासदों ने सोमवार को पालिका कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करने व जन समस्याओं का निदान करने की मांग की गई। इस दौरान नायब तहसीलदार रामकुमार ने पहुंचकर 15 दिन के भीतर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। जिस पर सभासदों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

सभासदों ने कहा कि नगर में सफाई की व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो चुकी है। चार -चार दिन तक कूड़ा न उठाए जाने से मोहल्लों में गंदगी का अंबार लगा है। मेन रोड पर नाली निर्माण नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। सड़क निर्माण व नाली बनाने के लिए जेसीबी से खुदाई के दौरान पाइप लाइन टूटने के कारण महीनों से घरों में गंदे व बदबूदार जल आपूर्ति हो रही है। ठेकेदारों के टेंडर का स्टीमेट सभासदों को नहीं मिलने से सरकारी धन की बंदरबाट हो रहा है। उन्होंने कहा कि पालिका प्रशासन की उदासीनता के चलते नगर में सर्वे न कराए जाने से पालिका की आय में कमी आई है। इस दौरान एडीएम के निर्देश पर पहुंचे नायब तहसीलदार को सभासदों ने अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिस पर नायब तहसीलदार ने समस्याओं को समाधान 15 दिन में कराने का आश्वासन दिया। जिस पर सभासदों द्वारा धरना समाप्त कर दिया गया। धरना प्रदर्शन में अर्पित जायसवाल, मनीष जायसवाल, अखिलेश यादव, उमेश अग्रहरि, अनुराग पंडित, शीम प्रकाश, मो. हलीम, विवेक अस्थाना, सुशीला देवी, संगीता जायसवाल, जानकी देवी, श्रेयांश मोदनवाल, धर्मेंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed