फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आजमगढ़ मार्ग पर लगा आठ किलोमीटर लंबा जाम

आजमगढ़ मार्ग पर लगा आठ किलोमीटर लंबा जाम

Tue, 26 Jun 2018 12:12 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़ मार्ग पर लगा आठ किलोमीटर लंबा जाम
जाम
जौनपुर। प्रशासन के ट्रैफिक प्लान की सोमवार को धज्जियां उजड़ गईं। शहर के नई गंज से लेकर आजमगढ़ मार्ग पर बनहरिया बाग तक लगभग आठ किलोमीटर लंबा जाम लगा। भीषण गर्मी और उमस में जाम में फंस कर लोग परेशान रहे। ढाई घंटे तक जाम लगा रहा, जिसमें फंसकर लोग हलाकान होते रहे।
विज्ञापन

जिले प्रशासन ने दो महीने पहले शहर के लिए ट्रैफिक प्लान बनाया था। शुरुआत में प्लान से जाम की समस्या पर बहुत हद तक नियंत्रण पाया जा सका। मगर बाद में प्रशासन ने इस गंभीर नहीं दिखाई और स्थितियां पूर्ववत हो गईं। सोमवार को दोपहर में तो ट्रैफिक प्लान धज्जी-धज्जी हो गया। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के चलते सिपाह के पास दोपहर में जाम लगना शुरू हुआ। थोड़ी ही देर में नईगंज से लेकर वाजिदपुर, जेसीज चौराहा, सिपाह होते हुए आजमगढ़ मार्ग पर बनरहिया बाग तक दोपहर करीब आठ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। भीषण गर्मी में लोग जाम में फंसकर हलाकान रहे।
विज्ञापन

जल्दबाजी और पहले निकलने की होड़ में दोनों तरफ से सड़क जाम हो गई। वाहनों की दो से तीन समानांतर लाइनें लग गईं। इससे रस्ता ही बंद हो गया। वाहनों की कतार लंबी होती गई। सिपाह से जाम लगना शुरू हुआ जो एक वाजिदपुर होते हुए नई गंज तक पहुंच गया और दूसरी ओर आजमगढ़ मार्ग पर बनरहिया बाग तक वाहनों की कतारें लग गईं। बेतरतीब जाम में फंसे लोग न तो आगे जा पा रहे थे और न ही पीछे। ऊपर से चिलचिलाती धूप। धूप के चलते सड़क भी तवे के समान तप रही थी। तीखी धूप को बीच जाम में फंसे लोग प्यास से तड़प उठे। ट्रक, बस, ई-रिक्शा, बाइक और टेंपो सवार लोग जाम में फंसकर घंटों हलकान हुए। नईगंज के पास ई रिक्शा में सवार और बइक सवार लोग वाहन सड़क पर छोड़कर किनारे दुकान से पानी की बोतल खरीदकर प्यास बुझाई। इसी जाम में कई बच्चे भी फंसे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम लगने के बाद पुलिस को सुध आई और उसने यातायात को व्यवस्थित करना शुरू किया। कड़ी मशक्कत कर ढाई घंटे बाद जाम को समाप्त कराया। चिलचिलाती धूप में जाम में फंसे लोग प्यास से तड़प उठे। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने की वजह से सिपाह चौराहे के पास से जाम लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed