फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हल्की झड़प के बाद दस केंद्रों पर हुई पुलिस भर्ती परीक्षा

हल्की झड़प के बाद दस केंद्रों पर हुई पुलिस भर्ती परीक्षा

Tue, 19 Jun 2018 12:12 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
हल्की झड़प के बाद दस केंद्रों पर हुई पुलिस भर्ती परीक्षा
जौनपुर। शहर के दस परीक्षा केंद्रों पर आपाधापी और धक्कामुक्की के बीच पुलिस भर्ती परीक्षा दो पालियों में कराई गई। परीक्षा छूटने के बाद कई मुहल्लों में जाम की स्थिति रही। रोडवेज ने भी अतिरिक्त बसों का इंतजाम नहीं किया था जबकि अभ्यर्थियों को घर जाने की जल्दी थी। ऐसे में काफी देर तक रोडवेज पर हंगामा होता रहा। प्रशासन ने इसके लिए अधिकारियों को पत्र लिखकर अतिरिक्त बसों का इंतजाम करने को कहा था।
विज्ञापन

शहर के मुक्तेश्वर प्रसाद महाविद्यालय, राधिका बाल विद्या मंदिर, राज कालेज, सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज, टीडी इंटर कालेज, शिया कालेज, जनक कुमार इंटर कालेज, नीमा गर्ल्स रिजवी इंटर कालेज, मोहम्मद हसन इंटर कालेज और पीजी कालेज में प्रत्येक पाली में 6888 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। दोनों पालियों में तकरीबन 700 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रथम पाली 10 बजे से 12 बजे और द्वितीय पाली 3 से 5 बजे तक थी। वैसे तो देर रात में कुछ परीक्षार्थी रेलवे स्टेशन पर आ गए थे। शहर के धर्मशालाओं में भी परीक्षार्थियों की भीड़ रही। परीक्षा में कोई खास न तो गड़बड़ी और न ही कोई मुन्ना भाई ही पकड़ा गया। परीक्षा से छुटने के बाद परीक्षार्थी गोरखपुर, वाराणसी, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, इलाहाबाद, भदोही जाने के लिए बस पकड़ना चाहते थे। लेकिन कोई बस न होने के कारण उन्हें काफी दिक्कत हुई। बस की छतों पर बैठकर भी धूप में कई अभ्यर्थी यात्रा किए। यूं कहा जाए कि सोमवार को परिवहन प्रबंधक की पोल खुल गई। वैसे रोडवेज के एआरएम केसरी नंदन चौधरी का कहना है कि 51 परिवजहन निगम की और आठ अनुबंधित बसें जौनपुर डिपो से संचालित होती हैं। इसमें 41 लंबी दूरी की बसों को जहां से परीक्षार्थी आए थे, वहां के लिए संचालित किया गया। भीड़ अधिक होने की वजह से बसें कम पड़ गई।
विज्ञापन



जौनपुर। ईद त्यौहार बीतने के बाद लोग परिवार के साथ इलाहाबाद, गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी आदि स्थानों की यात्रा कर रहे थे। अभ्यर्थियों भीड़ की वजह से उन्हें उमस भरी गर्मी में काफी परेशानी हुई। खासकर महिला यात्रियों के लिए तो यात्रा काफी दुखदायी रही। उन्हें भीड़ में परेशान होना पड़ा। छोटे-छोटे बच्चों का तो रोते रोते बुरा हाल हो गया। परीक्षार्थी जहां जगह पाए वहीं चढ़ गए। कई तो बस की छतों पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



जौनपुर। दस केंद्रों पर मंगलवार को दो पालियों में परीक्षा होगी। प्रत्येक पाली में 6888 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा के प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय ने बताया कि तैयारियां पूरी है। जिन सेंटरों पर सोमवार को परीक्षा हुई। उन्हीं सेंटरों पर परीक्षा होगी। बसों में परीक्षार्थियों की भीड़ देखते हुए रोडवेज प्रशासन को आगाह कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed