फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अधिवक्ता संघ तीस तक जारी रखेगा हड़ताल

अधिवक्ता संघ तीस तक जारी रखेगा हड़ताल

Tue, 19 Jun 2018 12:08 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता संघ तीस तक जारी रखेगा  हड़ताल
केराकत। भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिवक्ताओं की हड़ताल 30 जून तक चलेगी। इस बात का ऐलान तहसील बार संघ के अध्यक्ष नमऱ् नाथ शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में किया गया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर है। अधिकारी और कर्मचारी अपने आचरण में सुधार नहीं ला रहे हैं। सर्वसम्मति से हड़ताल को 30 जून तक जारी रखने का निर्णय लिया गया। यदि मांगें नहीं मानी जातीं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। अधिकारियों पर हठधर्मिता का आरोप हुए लगाते हुए कहा कि 6 जून से जारी हड़ताल में तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करने की मांग की थी लेकिन अधिकारियो ने दूर करने के बजाय संघ का मजाक उड़ाया। प्राइवेट कर्मचारियों से पेशकार का काम लि या जा रहा है, जो मुकदमों को प्रभावित करते हैं। राजस्व निरीक्षकों पर पैमाइश व पत्थर गड्डी के लिए रुपये मांगने का आरोप लगाया। संघ ने चेतावनी दी कि 30 जून के बाद हालात नहीं बदलने पर धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। बैठक में महामंत्री हीरेन्द्र यादव ,महेंद्र शंकर पांडेय , रविनाथ सिंह, कौशल ,अनिल सोनकर गांगुली,लाल बहादुर शुक्ल, संतोष श्रीवास्तव, श्याम बिहारी मौर्य, राणा प्रताप शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed