फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अधिकारियों से खाली रहा जिला

अधिकारियों से खाली रहा जिला

Sat, 09 Jun 2018 12:20 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों से खाली रहा जिला
जौनपुर। आयुक्त कार्यालय वाराणसी स्थित आडिटोरियम हाल में तीन बजे से होने वाली बैठक की वजह से अफसर अपने-अपने कार्यालयों से जल्दी ही चल दिए। इसकी वजह से फरियादी इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा ई-आफिस प्रणाली व मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1076 प्रारंभ किया गया है। ई-आफिस प्रणाली के तहत अब कागजों पर कार्यालय में किसी प्रकार का काम नहीं किया जाएगा। सारे काम आनलाइन कंप्यूटर के माध्यम से किए जाएंगे। इसके लिए जिले के 67 अधिकारियों को शुक्रवार को आयुक्त कार्यालय वाराणसी स्थित आडिटोरियम हाल में बुलाया गया था। वैसे तो बैठक तीन बजे से थी। लेकिन समय से पहुंचने के चक्कर में अफसर चार घंटे पहले ही निकल लिए। पीडी, डीडीओ, डीसी मनरेगा, समाज कल्याण अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, सचिव मंडी परिषद, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला लेखा परीक्षा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, एक्सईएन नलकूप आदि प्रमुख हैं। अफसरों के नहीं रहने से कर्मचारी भी काम बंद कर इधर उधर टहलते रहे। जिसकी वजह से अपनी समस्या लेकर आए फरियादी निराश होकर अपने घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed