फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   इमाम इमाम खुमैनी थे युग पुरूष

इमाम इमाम खुमैनी थे युग पुरूष

Tue, 05 Jun 2018 12:20 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
इमाम इमाम खुमैनी थे युग पुरूष
जौनपुर। हजरत इमाम खुमैनी की 28वीं बरसी पर शेख नुरूल हसन मेमोरियल सोसायटी द्वारा सोमवार को मस्जिद ए चहारसू मखदूम शाह अढ़न में मजलिस का आयोजन किया गया। जिसमें हजरत इमाम खुमैनी की 28वीं बरसी मनाई गई। साथ ही उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

जामिया नासिरिया इमामिया के अध्यापक मौलाना फजल अब्बास जैदी ने कहा कि इमाम खुमैनी युग पुरुष थे। उनके जैसे महापुरुष सदियों में पैदा होते हैं। इमाम खुमैनी ईरान के शिया धर्मगुरु थे। उन्होंने ईरान में क्रांति लाकर इस्लामिक लोकतंत्र की स्थापना की थी। कहा कि ईरान जो कि उस समय पश्चिमी संस्कृति का केंद्र बन गया था, अपन विचारों से परिवर्तित कर युग पुरुष कहे गए। उन्होंने कहा कि इमाम खुमैनी का देहावसान चार जून 1989 को हुआ था लेकिन आज भी उनके विचार समय की आवश्यकता है। आज उनके विचारों को आगे बढ़ाने में रहबर ए इंकलाब आयतुल्लाह सैय्यद अली खामेनाई की महत्वपूर्ण भूमिका है। मजलिस के अंत में शेख नुरूल हसन मेमोरियल सोसायटी के प्रबंधक व समाज सेवी शेख अली मंजर डेजी ने हजरत इमाम खुमैनी के इसाले शबाब के लिए सूरह फातेहा पढ़ाया व उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जौनपुर अजादारी काउंसिल के उपाध्यक्ष सैय्यद इसरार हुसैन एडवोकेट, मेमोरियल सोसायटी के संरक्षक शेख हसीन अहमद, वसीम हैदर, जौनपुर अजादारी काउंसिल के सचिव तहसीन अब्बास सोनी, प्रवक्ता असलम नकवी, डा. राहिल, आदिल, सैफ, अब्बास, नईम हैदर, फहीम हैदर, कलीम हैदर, बहादुर, शहरयार हुसैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed