फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी कार्यालय में पहुंची जांच टीम

आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी कार्यालय में पहुंची जांच टीम

Fri, 01 Jun 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी कार्यालय में पहुंची जांच टीम
जौनपुर। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी कार्यालय में वित्तीय अनियमितता की शिकायत पर गठित जांच टीम शुक्रवार को कार्यालय में पहुंचकर अभिलेख खंगाले। कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ की। इस दौरान क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी कार्यालय में अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी कार्यालय से अस्पतालों में तौलिया, कुर्सी व अन्य सामानों की खरीद में मानक की अनदेखी की शिकायत किसी ने शासन से की थी। शासन के निर्देश पर जांच टीम गठित की गई है। जांच टीम में प्रदेश के वित्त नियंत्रक आयुर्वेद डा. संजय राय, राजकीय आयुर्वेदिक कालेज लखनऊ के प्राचार्य डा. सुदीव सहाय वेदार, राजकीय आयुर्वेदिक कालेज वाराणसी के प्राध्यापक डा. आशुतोष यादव शामिल हैं। जांच टीम में शामिल अधिकारी सुबह करीब 10 बजे रासमंडल स्थित राजकीय आयुर्वेदिक यूनानी कार्यालय पहुंचे। जांच टीम के आने की सूचना पहले से होने के चलते सभी अधिकारी और कर्मचारी सुबह समय से पहले ही कार्यालय आ गए थे। जांच अधिकारियों ने दवाओं, सामानों की खरीद की जांच की। वित्त नियंत्रक डा. संजय राय ने बताया कि बारीकी से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर रिपोर्ट शासन को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed