{"_id":"5b08536e4f1c1b9c6e8b48fa","slug":"152727229615-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जफराबाद में महीनों से टूटा है रेलवे का ओवरब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जफराबाद में महीनों से टूटा है रेलवे का ओवरब्रिज
Updated Fri, 25 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशन जफराबाद की हालत जर्जर हो गई है। स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं है। स्टेशन पर कुल कुल चार प्लेटफॉर्म है। एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए रेलवे ओवरब्रिज पिछले छह महीने से टूटा पड़ा हुआ है। 20 दिन पहले एक यात्री ओवरब्रिज से दूसरे प्लेटफार्म की तरफ जा रहा था। उसी समय ब्रिज की सीढ़ी टूट गई। यात्री ब्रिज से नीचे गिर गया और घायल हो गया। तब से उक्त ब्रिज पर आवागमन बंद कर दिया गया है। ऐसे में यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए रेलवे पटरियों को पार करके जाना पड़ता है। हर दिन कोई न कोई बुजुर्ग यात्री पटरी पार करने में गिरकर चुटहिल हो जाता है।
बुधवार को जफराबाद नगर पंचायत के मोहल्ला मखदूमपुर निवासी रंजन श्रीवास्तव एक नंबर से चार नंबर प्लेटफार्म जाने के लिए पटरी पार कर रहे थे। उनका पैर फंस गया, जिससे वह गिरकर घायल हो गए। इन दिनों बीच पटरियों पर मालगाड़ी आकर खड़ा होती है। इससे यात्रियों को अपना बैग झोला आदि सामान लेकर लगभग एक किलोमीटर पटरियों के किनारे मालगाड़ी का परिक्रमा करते हुए दूसरे प्लेटफार्म पर पहुंचते हैं। ऐसे में उमस भरी गरमी में इन यात्रियों की दुर्दशा होती है। इसका सहज अनुमान लगाया जा सकता है। रेलवे ब्रिज की मरम्मत नहीं होने से यात्रियों तथा आसपास के लोगों में आक्रोश है।
जफराबाद के स्टेशन अधीक्षक कौशल किशोर सेठ का कहना है कि इस बात की जानकारी लिखित तौर पर कई बार ऊपर के अधिकारियों को दी जा चुकी है। अभी तक इसकी मरम्मत के लिए कोई पहल नहीं की गई। मरम्मत का कार्य आईओडब्लू विभाग द्वारा किया जाना है। विभाग के निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि ब्रिज मरम्मत के लिए डिवीजन को प्रस्ताव भेजा गया है।