फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   डीजल पेट्रोल के दाम छू रहे आसमान, होगा आंदोलन

डीजल पेट्रोल के दाम छू रहे आसमान, होगा आंदोलन

Fri, 25 May 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
डीजल पेट्रोल के दाम छू रहे आसमान, होगा आंदोलन
जौनपुर। डीजल पेट्रोल के दाम आसमान छूने लगे हैं। जनता की जेब पर डाका डाला जा रहा है। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इस मुद्दे को लेकर आंदोलन करेगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू ने कहा कि विकास की आड़ में डीजल पेट्रोल के दामों में वृद्घि से हर तबका परेशान है। व्यापारी किसान उपभोक्ता के साथ अन्य लोग भी त्रस्त हैं। हर रोज दाम बढ़ जा रहा है। सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। कच्चे तेलों के दामों में गिरावट के बाद भी वृद्घि समय से परे है। डीजल, पेट्रोल को जीएसटी के अंतर्गत न लाना भी सरकार को संदेह के घेरे में खड़ा कर रहा है। पड़ोसी देश नेपाल, श्रीलंका, भूटान हमसे खरीदकर कम दामों में डीजल, पेट्रोल बेच रहे हैं। मोदी सरकार के कार्यकाल में कीमतों में वृद्घि किसी साजिश की तरफ इशारा कर रही है। जिला महामंत्री आरिफ हबीब ने कहा कि जल्द ही इस मुद्दे को लेकर आंदोलन व्यापारी खड़ा करेंगे और मोदी सरकार को 2019 में सत्ता से दूर कर देंगे।
विज्ञापन




जौनपुर। शहर कांग्रेस कमेटी ने पेट्रोलियम पदार्थों केे मूल्य में वृद्घि को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आम आदमी के हितों से कोई सरोकार नहीं है। पूरी दुनिया में सबसे अधिक दाशमों पर डीजल पेट्रोल बेचा जा रहा है। पीएम मोदी पूंजीपति मित्रों के स्त्रित्त्हत में कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर यतींद्र नाथ त्रिपाठी, देवानंद मिश्र, वीरेंद्र सोनकर, आनंद मिश्र, छोटेलाल यादव, विजय प्रताप सिंह, शकुंतला शुक्ल, सुरेंद्र त्रिपाठी, राकेश उपाध्याय, द्वारिका राव, तिलकू निषाद, राजनाथ निषाद, रामजी पांडेय, अखिलेश श्रीवास्तव मौजूद रहे। संचालन दयासागर राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed