फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बादशाही उपकेंद्र पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बादशाही उपकेंद्र पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 25 May 2018 12:16 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
बादशाही उपकेंद्र पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
खेतासराय। क्षेत्र के रुधौली गांव में लगा ट्रांसफार्मर ठीक नहीं कराए जाने पर उपभोक्ताओं ने केंद्र पर हंगामा खड़ा कर दिया। लगभग दो माह से गांव में समस्या बनी हुई है। इसकी सूचना कई बार विभाग को देने के बाद भी ठीक नहीं कराया गया।। जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने वृहस्पतिवार को बादशाही विद्युत उपकेन्द्र पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। क्षेत्र के रुधौली गांव में पिछले दो महीना पहले ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। किसी तरह ट्रांसफार्मर बदला गया। लेकिन एक पखवारे से ट्रांसफॉर्मर में फिर खराबी के चलते लगातार बिजली गायब है। इसकी शिकायत भी ग्रामीणों ने विभाग को किया। लेकिन अभी तक दुरुस्त नही किया गया। बल्कि ऊपर से ठीक करने के नाम पर कुछ कर्मचारी द्वारा पैसा भी लिया गया। लेकिन जब ट्रांसफॉर्मर गुरुवार तक भी ठीक नही हुआ जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली उपकेन्द्र बादशाही पर प्रदर्शन कर नारेबाजी किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं किया गया तो सड़क पर उतरने के लिए हम लोग विवश होंगे। जेई पुनीत कुमार ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं था। अब जल्द ही व्यवस्था में सुधार कर लिया जाएगा। प्रदर्शन करने वाले ग्रामीण जे ई के आश्वासन पर शांत हुए।
विज्ञापन

इस दौरान शिवशंकर, तनवीर हैदर, अबू आमिर, मो. एखलाक, मो. सुहेल, निजामुद्दीन, गयासुद्दीन, अकबर अब्बास, वकील मुल्ला, रहमान, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed