फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दो माह बंद तक रहेगा बंधवा-जमालापुर मार्ग

दो माह बंद तक रहेगा बंधवा-जमालापुर मार्ग

Fri, 25 May 2018 12:04 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
दो माह बंद तक रहेगा बंधवा-जमालापुर मार्ग
मीरगंज। बंधवा बाजार-जमालापुर मार्ग पर चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इस दौरान बसहरा गांव के पास नई पुलिया का निर्माण कार्य होना है। निर्माण कार्य में किसी तरह से व्यवधान न हो, इसे देखते हुए बड़े वाहनों को बदले हुए रास्ते से गुजारा जाएगा। इस दौरान दो माह तक बंधवा-जमालापुर मार्ग बंद रहेगा।
विज्ञापन

बंधवा-जमालापुर मार्ग पर बसहरा गांव के पास नई पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। जिसके कारण यह सड़क बड़े वाहनों के लिए दो माह तक बंद कर दिया गया है। जबकी छोटे वाहन के लिए रास्ता बनाया जा रहा है। इसके लिए बुधवार को इंजीनियरों की टीम ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बंधवा बाजार जमालापुर सड़क के चौड़ीकरण का काम केंद्रीय सड़क निधि से 20 करोड़ 24 लाख 75 हजार की लागत से कराया जा रहा है। सड़क साढे़ पांच मीटर चौड़ी की जा रही है। इसके तहत बसहरा और सोतीपुर गांव के बीच 16.5 किमी पर पड़ने वाले नाले के पुराने पुल की जगह नया पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इसके कारण सड़क को शुक्रवार से दो माह के लिए बंद कर दिया जाएगा। पीडब्लूडी ने थानाध्यक्ष बरसठी को पत्र भेजकर वाहनों के आवागमन को सुचारू कराने में सहयोग की अपील की है। पुलिया निर्माण को देखते हुऐ छोटे वाहनों को बगल से निकलने के लिए रास्ता बनाया जा रहा है। इसका निरीक्षण पीडब्लूडी के एई वीपी सिंह और जेई ओपी प्रसाद ने किया। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को सही तरीके से कार्य करने और वाहनों को बगल से निकलने के लिए रास्ता बनाने का निर्देश दिया है। ठेकेदार छोटे वाहनों के लिए जेसीबी लगाकर रास्ता बनाने मे जुट गया है। अवर अभियंता ओपी प्रसाद का कहना है इस आशय का पत्र बरसठी पुलिस को भेजा गया है। बडे वाहनों के लिए सडक दो माह तक बंद रहेगी छोटे वाहनों के लिए बगल से रास्ता बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जौनपुर। अवर अभियंता ओपी प्रसाद ने बताया कि बसहरा गांव के पास नई पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके कारण हल्के वाहनों को खोईरी दलिता बस्ती से होते हुए बसहरा बाजार बैंक के सामने निकाला जाएगा। इसी रास्ते से वाहनों की वापसी भी होगी। इसके अलावा बड़े वाहनों के लिए मियांचक से निगोह के रास्ते और निगोह से गोधना के रास्ते संचालन किया जाएगा। बड़े वाहनों के लिए मियांचक-निगोह मार्ग अधिक सुविधा जनक है। इसके अलावा भी एक रास्ता बारीगांव से अरुआवा का है। इस रास्ते से वाहनों का आवागमन हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed