फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 170 लोगों को कब्जा हटाने की नोटिस

नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 170 लोगों को कब्जा हटाने की नोटिस

Fri, 25 May 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 170 लोगों को कब्जा हटाने की नोटिस
जफराबाद। जौनपुर-बेलावघाट मार्ग पर स्थित नगर पंचायत जफराबाद बाजार के मुख्य मार्ग पर अवैध निर्माण को हटाने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 170 लोगों को नोटिस जारी की गई है। सहायक अभियंता द्वितीय प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद बरनवाल सहित 170 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। गुरुवार को चौकी इंचार्ज जफराबाद एलबी सिंह ने पुलिस टीम के साथ नगर वासियों को लिखित नोटिस वितरित किया। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि आपके के द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है। कब्जे को हटाने के लिए विभाग द्वारा एक बार तथा नगर पंचायत द्वारा दो बार मुनादी कराई जा चुकी है। इस बार आप को लिखित नोटिस दी जा रही है। नोटिस मिलने के एक सप्ताह के अंदर अवैध निर्माण नहीं हटा लेते हैं तो राजकीय हित में आपके विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण हटा दिया जाएगा। अवैध निर्माण हटाने में जो भी व्यय होगा उसका वहन आपके द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed