{"_id":"5b0704b04f1c1bfa6e8b46b2","slug":"15271866037-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राप्सी से पीड़ित परिवार के चौथे सदस्य की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राप्सी से पीड़ित परिवार के चौथे सदस्य की भी मौत
Updated Fri, 25 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मापुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के करमहीं गांव में ड्राप्सी से पीड़ित अशोक मिश्र के परिवार के चौथे सदस्य अशोक के दूसरे बेटे नीरज की भी मौत हो गई। एक महीने के भीतर परिवार में चार सदस्यों की मौत से हड़कंप मच गया है। आर्थिक रूप से कमजोर हो चुके अशोक मिश्र के बड़े पुत्र पंकज ने गांव वालों से आर्थिक सहयोग लेकर किसी प्रकार से रामघाट पर अपने भाई नीरज का दाह संस्कार किया।
नीरज मिश्र (28) का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। बुधवार को अस्पताल से उसे छुट्टी दे दी गई थी। गुरुवार को सुबह नीरज की तबीयत फिर से खराब हो गई। उल्टी, दस्त, खांसी, के साथ पूरा शरीर सूज गया। ग्रामीण व परिजन प्राइवेट वाहन से नीरज को जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही नीरज ने दम तोड़ दिया। मालूम हो कि अशोक मिश्र के परिवार में काल बनकर आये ड्राप्सी रोग के कहर से चार लोगों की जान जा चुकी है। बीते 28 अप्रैल को अशोक की पत्नी उर्मिला देवी की मुंबई में मौत हुई थी। चार मई को उनकी बहू कविता मिश्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 14 मई को उनके पुत्र धीरज मिश्र की मौत हो गई और 24 मई दिन गुरुवार को अशोक मिश्र के दूसरे पुत्र नीरज मिश्र की भी मौत हो गई। ड्राप्सी रोग के कहर से एक परिवार में एक के बाद एक हुई चार मौतों से करमहीं गांव के साथ साथ आस-पास के गांवो में कोहराम मचा है। नीरज के पिता अशोक मिश्र खुद इसी बीमारी से पीड़ित हैं और अचेतावस्था में हैं। अशोक मिश्र का बड़ा पुत्र पंकज, जो इस रोग से अभी तक बचा हुआ है, रो-रो कर विक्षिप्त सा हो गया है।