फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ग्रामीण अंचल में नहीं हो रही विद्युत आपूर्ति

ग्रामीण अंचल में नहीं हो रही विद्युत आपूर्ति

Fri, 25 May 2018 12:00 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण अंचल में नहीं हो रही विद्युत आपूर्ति
मछलीशहर। ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। शेड्यूल के अनुसार शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही है। अघोषित कटौती से किसान धान की नर्सरी नहीं डाल पा रहे हैं। जायद की फसलें और सब्जियां सूख रही हैं।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता विकास यादव के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में तीन किश्तों में दिन में 11:25 बजे से अपराह्न ढाई बजे तक, शाम पांच बजे से रात 10 बजे, रात 11:30 बजे से सुबह 9:15 बजे तक विद्युत आपूर्ति की जाती है। वहीं, शहरी क्षेत्र को दो किश्तों रात 12:15 बजे से दूसरे दिन दोपहर दो बजे तक फिर शाम 4:30 बजे से रात 10:45 बजे तक आपूर्ति की जाती है लेकिन उपभोक्ताओं का कहना कुछ अलग ही है। ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता विकास यादव, संतोष सिंह, अयोध्या प्रसाद यादव, दिनेश बहादुर सिंह और शहरी उपभोक्ता डॉ. एमपी सिंह, नरेंद्र बहादुर सिंह, बड़कऊ यादव, मनोज गुप्ता का कहना है कि शेड्यूल को दर किनार कर मनमाने ढंग से आपूर्ति हो रही हैं। ग्रामीण अंचल में आठ एवं तहसील मुख्यालय पर 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। उधर, जेई विद्युत का कहना है कि उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार बीच-बीच में आपातकालीन कटौती की जाती है। संसाधनों के अभाव में शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति देना संभव नहीं हो पा रहा है। ट्रिपिंग और लोकल फाल्ट की समस्या बदस्तूर जारी है। भीषण गर्मी और उमस के कारण जहां ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में उपभोक्ता हलकान हैं। वहीं, किसान अपनी फसलों को लेकर चिंतित हैं। शासन की घोषणा और निर्देश सभी हवाहवाई साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed