फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   काफी जद्दोजेहद के बाद 15 करोड़ का बजट हुआ पास

काफी जद्दोजेहद के बाद 15 करोड़ का बजट हुआ पास

Thu, 24 May 2018 01:12 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
काफी जद्दोजेहद के बाद 15 करोड़ का बजट हुआ पास
बदलापुर / घनश्यामपुर। काफी जद्दोजेहद के बाद बुद्धवार को बदलापुर नगर पंचायत की बैठक में सभासदों के प्रस्ताव पर वर्ष 2018-19 के विकास के लिए 15 करोड़ 10 लाख रूपये का अनुमानित बजट पास हुआ है । इस बजट से नगर पंचायत में पेयजल , साफ सफाई , वेतन व प्रकाश आदि कार्यो पर खर्च किया जायेगा । वार्ड नंबर 6 के सभासद उदयराज यादव , वार्ड संख्या 7 के सभासद हरिजीत शर्मा आदि ने पिछले बजट में विकास कार्यों पर हुए खर्च का व्यौरा सदन से मांगा।
विज्ञापन

सभासद बुधवार को सदन की बैठक का बहिष्कार करने का मन बना रहे थे। किंतु अधिशासी अधिकारी के काफी मान मनौवल के बाद आखिरकार बैठक शुरू हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत की चेयरमैन अमरदेयी व संचालन नगरपंचायत के अधिशासी अधिकारी कृष्णचंद ने किया। विकास का बजट वरिष्ठ लिपिक टीएन सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर प्रिंसी विश्वकर्मा, धर्मेंद्र, श्यामबहादुर यादव, हरिश्चंद्र चौरसिया, जितेंद्र सिंह, मोहम्मद नईम, योगेश यादव, शकुन्तला देवी, लक्ष्मीनारायण, रानी, काजल रजक, शकुंतला बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed