{"_id":"5b05b0724f1c1be5408b7504","slug":"15270995003-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीकेएस ने रतनूपुर प्रीमियर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीकेएस ने रतनूपुर प्रीमियर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
Updated Wed, 23 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानागद्दी। केराकत क्षेत्र के रतनूपुर बाजार स्थित मैदान पर चल रहे रात्रिकालीन अंडर आर्म रतनूपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में डीकेएस रुद्रपुर ने ट्राफी पर कब्जा जमाया।वह घुनाकापुरा की टीम को 4 विकेट से हरा कर ट्राफी पर कब्जा जमाया।
मंगलवार की रात्रि खेले गए फाइनल मुकाबले में घुनाकापुरा की टीम के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। घुनाकापुरा की पूरी टीम निर्धारित 8 ओवर में 71रन बनाने में सफल रही। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीकेएस रुद्रपुर ने सातवे ओवर में ही 6 विकेट के पतन पर जीत हासिल कर लिया। साथ ही फाइनल मुकाबला चार विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ दी मैच बृजेश को और मैन ऑफ दी सीरीज का पुरस्कार शिवा को दिया गया। विजेता टीम को आयोजकोो की तरफ से ट्रॉफी सहित पाँच हजार रुपये का नकद पुरस्कार और उपविजेता टीम को ट्रॉफी सहित तीन हजार रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता के आयोजक मुन्ना यादव ने सभी के प्रति आभार जताया । इस मौके पर शिव प्रताप सिंह, हरिराम यादव, दशरथ यादव, कोणार्क कम्पनी के पर्सनल मैनेजर डीएन उपाध्याय, मुन्ना यादव, विपिन, स्नेह, मृदुल, आमोद सिंह और राजीव यादव आदि उपस्थित रहे।