{"_id":"5b05af904f1c1b165e8b6ab6","slug":"15270992747-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी
Updated Wed, 23 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) की बैठक जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव की अध्यक्षता में रोडवेज तिराहा स्थित कैम्प कार्यालय में हुई। बैठक में शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय स्तर पर शिक्षक कर्मचारीयों के वेतन सहित अन्य समस्याओं के निस्तारण में उदासीनता बरते जाने पर नाराजगी जताई। चेतावनी दी गई कि अगर शिक्षकों की समस्या के निस्तारण में उदासीनता बरती गई तो शिक्षक आंदोलन करेंगे।
बैठक को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि जनपद में सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त किसी भी शिक्षक कर्मचारी का वेतन बाधित नहीं होगा। इसके लिए शिक्षक कर्मचारियों की भी जिम्मेदारी है कि वेतन बिल समय से प्रस्तुत करें। जिससे जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय पर समय से वेतन देने के लिए दबाव बनाया जा सके। बैठक में जिला मंत्री शैलेन्द्र सरोज, लाल बहादूर यादव, ओम प्रकाश, डा. चन्द्रसेन, रीतेश कुमार यादव, राज केशर, राजेन्द्र प्रसाद यादव, सुदीप कुमार सिंह, हौसिला प्रसाद पाल, अनील कुमार, ओम प्रकाश उपाध्याय, अजीत कुमार, यादवेन्द्र यादव, अवनीश मौर्या आदि मौजूद रहे।