{"_id":"5b05af8b4f1c1be6408b769d","slug":"15270992685-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीघ्र शुरु होगी ट्रामा सेंटर में सीटी स्कैन की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीघ्र शुरु होगी ट्रामा सेंटर में सीटी स्कैन की सुविधा
Updated Wed, 23 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिले के जफराबाद ब्लाक के हौज गांव में स्थापित ट्रामा सेंटर में शीघ्र ही सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध होगी। जिसमें लोगों का नि:शुल्क सीटी स्कैन किया जाएगा। ट्रामा सेंटर में बना सीटी स्कैन का कमरा उचित नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने फिर से कमरा बनाने बनाने के लिए 17 लाख 52 हजार रुपये का स्टीमेट बनाकर शासन को भेजा है। स्वीकृत होते ही सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
जिले के सरकारी अस्पतालों में सीटी स्कैन की सुविधा नहीं है। जबकि जिले में जिला पुरुष व महिला अस्पताल सहित 22 सीएचसी, आठ पीएचसी व 73 एडिशनल पीएचसी है। वहीं प्राइवेट अस्पतालों में भी दो अस्पतालों में ही यह सुविधा उपलब्ध है। घायलों को सीटी स्कैन कराने के लिए वाराणसी, इलाहाबाद व लखनऊ आदि स्थानों पर जाना पड़ता था। ट्रामा सेंटर में नया भवन बनते ही लोगों को सीटी स्कैन की सुविधा जिले में ही नि:शुल्क उपलब्ध होगी। सूत्रों की मानें तो यह सुविधा ट्रामा सेंटर में और पहले उपलब्ध हो जाती लेकिन इस सुविधा के लिए बना कमरा उचित नहीं था। स्वास्थ विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए दूसरा कमरा बनवाने का निर्णय लिया है। इसके लिए 17 लाख 52 हजार रुपया का स्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया है। स्टीमेट स्वीकृत होते ही कमरे का निर्माण कराकर सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी।
ट्रामा सेंटर में सीटी स्कैन की सुविधा शीघ्र ही उपलब्ध हो जाएगी। नि:शुल्क सीटी स्कैन होगा। ट्रामा सेंटर में बना कमरा उचित नहीं है। शासन को दूसरा कमरा बनवाने के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। प्रस्ताव पास होते ही कमरा बनवाकर सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी।- डा.ओपी सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी