{"_id":"5b05af714f1c1bd0408b7768","slug":"152709924312-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची को भेजा इलाहाबाद शिशु गृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची को भेजा इलाहाबाद शिशु गृह
Updated Wed, 23 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। बरसठी क्षेत्र के परियत गांव के नहर में फेंकी गई बच्ची को बाल कल्याण समिति ने अपने कब्जे में लेकर उसे इलाहाबाद शिशु गृह के लिए भेज दिया है।
अध्यक्ष बाल कल्याण समिति अनिल यादव ने बताया कि 21 मई को बरसठी के परियत ग्राम स्थित नहर में बच्ची फेंकी गई थी। नवजात के रोने की आवाज पर ग्रामीण एकत्र हुए और 100 नंबर पुलिस मोबाइल वैन को सूचना दी गई। पुलिस ने किसी स्थानीय दम्पति को बच्चीं को देखभाल के लिए सौंप दिया था। बाल कल्याण समिति की सदस्य ममता श्रीवास्तव को घटना की जानकारी हुई तो ग्राम प्रधान परियत से जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि सुदनीपुर निवासी किशन कुमार माली के पास बच्ची को दिया गया है। बाल कल्याण समिति ने महिला हेल्पलाइन को बच्ची लाने के लिए कहा हेल्प लाइन की सुगम कर्ता रश्मि मिश्र और रेनू पटेल ने बच्ची को बाल कल्याण समिति के सदस्य आनन्द प्रेमधन, सदस्य धनंजय कुमार सिंह के समक्ष प्रस्तुत किया। बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण कराये जाने के बाद उसे इलाहाबाद शिशु गृह के लिए भेज दिया गया।