{"_id":"5b045b244f1c1bde408b72a2","slug":"152701212780-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"0जेवलिंग थ्रोवर रोहित यादव को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
0जेवलिंग थ्रोवर रोहित यादव को मिली राहत
Updated Tue, 22 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज। विश्व स्कूल गेम के चैम्पियन रोहित यादव को बड़ी राहत मिली है। अपील पैनल ने नाडा के उस दावे को खारिज कर दिया है जिसमें उस पर चार साल के लिए प्रतिबंध लगाने की अपील की गई थी। मंगलवार को एक साल के प्रतिबंध की अवधि पूरी हो गई है। उसके प्रतिबंध से राहत मिलने पर गांव मे खुशी का माहौल है। अदारी डभिया गांव निवासी मैराथन दौड़ के खिलाडी सभाजीत यादव का पुत्र रोहित यादव विश्व स्कूल गेम तुर्की का चैम्पियन है। वह 23 अप्रैल 2017 को हैदराबाद में हुए नेशनल यूथ चैम्पियन में 76.11 मीटर भाला फेंककर रिकार्ड बनाया था। उसी समय नाडा ने उसका यूरीन सैंपल लिया था। उसके एक माह बाद वह एशियन चैम्पियनशिप बैंकाक में 74.30 मीटर भाला फेंक कर रजत पदक जीता था। उसी दौरान 23 मई को सैंपल का परिणाम आ गया था। जिसमें प्रतिबंधित दवा स्टैनोजोनोल मिलने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उस पर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया गया था। रोहित ने भी अपना पक्ष रखा था। उसने प्रतिबंध हटाने की गुहार लगाई थी। लेकिन नाडा ने पैनल से चार साल के प्रतिबंध लगाने की अपील की थी। जिसकी अपील पैनल ने खारिज कर दिया। नाडा का दावा था की रोहित को 16 से कम उम्र का होने के कारण कम प्रतिबंध लाभ नहीं दिया जा सकता। अपील पैनल से राहत मिलने से उसे भविष्य में खेलने की अनुमति मिल जाएगी। राहत मिलने पर गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन