फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   लुंबिनी दुद्धी मार्ग पर लगा आठ किलोमीटर तक जाम

लुंबिनी दुद्धी मार्ग पर लगा आठ किलोमीटर तक जाम

Tue, 22 May 2018 12:18 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
लुंबिनी दुद्धी मार्ग पर लगा आठ किलोमीटर तक जाम
जाम में फंसे लोग
मडियाहूं। जौनपुर- मड़ियाहूं के बीच लुंबिनी दुद्धी मार्ग पर जगतगंज से पाली बाजार तक सोमवार को ट्रक फंसने से आठ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम इस कदर का था कि दो पहिया वाहन और पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। सुबह करीब सात बजे से शुरू हुआ जाम 12 बजे के बाद तक चलता रहा। जाम के चलते ग्रामीण इलाकों से आने वाले बडे़ सवारी वाहन तो पाली बाजार के पहले ही सवारी छोड़कर वापस लौट गए।
विज्ञापन

मड़ियाहूं-जौनपुर मार्ग पर रसैना-रामदयालगंज पुल के पास आए दिन जाम लगता है। पुल के पास ही सुबह एक ट्रक बंद हो गया। जो कुछ देर तक स्टार्ट नहीं हुआ। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम इस कदर का था कि वाहनों छोर नहीं दिख रहा था। जाम में फंसे लोगों को अपना वाहन बीच में छोड़ देना पड़ा। यात्री भी नहीं समझ पा रहे थे कि जाम कितना लंबा है। जाम के कारण कुछ वाहनों को रास्ता बदल कर यात्रा करनी पड़ी। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामदयालगंज, रसैना, जगतगंज व मडियाहूं थाना क्षेत्र के उन्चनीकला चौराहा, खदेरनगंज, पाली दोनों तरफ लगभग आठ किलोमीटर लंबा जाम लगा था। जाम में फंसे ट्रक, ट्रेलर, बस सहित लग्जरी गाड़ियों में सवार लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। रोडवेज बसों में फंसे यात्री जिसमें बच्चे ज्यादा परेशान नजर आए। किसी तरह से खेतों के रास्ते बाइक सवार आ जा रहे थे। राहगीर व क्षेत्रीय लोगों ने अपने स्तर से किसी तरह जाम को दोपहर तक सामान्य कराने में सफल हुए। इसी तरह जमालापुर बसुही पुल पर भी जाम लगता था। उपजिलाधिकारी मडियाहू ने मडियाहूं, रामपुर के थानाध्यक्ष को पत्र लिख कर पुलिस की तैनाती कर दी है। अब वहाँ जाम की समस्या कम हो गई है।
विज्ञापन



सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर चौराहे के पास आए दिन लग रहे जाम से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। जाम से निजात दिलाने में प्रशासन विफल हो गई है। चौराहे के पास बेतरतीब खड़े प्राइवेट वाहनों के कारण हर रोज जाम लग रहा है। हर रोज जाम लगना यहां की एक बड़ी समस्या बन गई है। गजराज गंज तिराहे से लेकर कमालपुर तक इस कदर वाहनों की कतार लग जा रही है कि पैदल आने जाने वाले राहगीरों के लिए जाम से निकलना जोखिम भरा हो जाता है। फिर हाल जाम प्रशासन के लिए चुनौती बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed