फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अफसरों ने सुनी समस्या,निस्तारण का दिया आश्वासन

अफसरों ने सुनी समस्या,निस्तारण का दिया आश्वासन

Fri, 18 May 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
अफसरों ने सुनी समस्या,निस्तारण का दिया आश्वासन
शाहगंज। रमजान के मद्देनजर उप जिलाधिकारी जेएन सचान की अध्यक्षता में गुरुवार को कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें रमजान पर्व को सकुशल व शांतिपूर्ण मनाने की अपील की गई। साथ ही समस्याओं का निदान करने का आश्वासन दिया। रमजान के महीने में नगर पालिका परिषद के जिम्मेदारों ने पथ प्रकाश, पेयजल, सफाई व मस्जिदों के पास चूना छिड़काव के लिए आश्वासन दिया। जबकि मुख्य मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा नाली निर्माण न होने पर लोगों ने नाराजगी जताई। जिस पर एसडीएम ने जेई को फोन करके जल्दी नाली का निर्माण कराने का निर्देश दिया। विद्युत आपूर्ति की समस्या जानने के लिए बिजली विभाग का कोई अधिकारी नही पहुंचा था। बैठक में योग गुरु बाबा रामदेव के शनिवार को आयोजित होने वाले योग महोत्सव पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, कोतवाल प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश जायसवाल, जितेंद्र सिंह, प्रधान राशिद अनवर, सुरेंद्र यादव, बेचन सिंह, सभासद अनुराग मिश्रा, अखिलेश यादव, शीम अग्रहरि, मौलाना फैसल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed